राजगढ़ में अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, पानी भरते ही लॉक हुआ दरवाजा, 5 की मौत

Rajgarh Car Accident: राजगढ़ जिले में तालाब में एक कार गिरने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है.
Rajgarh car accident

राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा

MP Road Accident: राजगढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. फिलहाल, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने कार से शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है और इस हादसे की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, कार सवार शाजापुर जिले से खुजनेर के खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए निकले थे. इसी दौरान कार भीलखेड़ी जोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी. माना जा रहा कि कार की स्पीड ज्यादा होने की वजह से यह हादसा हुआ. फिलहाल, अभी हादसे की वजह सामने नहीं आई है.

5 लोगों की मौत

खुजनेर थाना प्रभारी रवि ठाकुर के मुताबिक, सूचना मिली थी कि एक कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कार का आगे का पूरा हिस्सा पानी में डूबा हुआ है और पिछला हिस्सा दिखाई दे रहा है. आनन-फानन में रस्सी की मदद से निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन कार नहीं निकल पाई. इस दौरान क्रेन की मदद से 20 मिनट के अंदर की कार को बाहर निकाला गया. जब कार खोलकर देखा तो सब हैरान रह गए, क्योंकि कार के अंदर 5 लोगों के शव मिले हैं.

ये भी पढ़ेंः भोपाल AIIMS: ऑपरेशन के बदले मांगी घूस, रिश्वत लेते CBI के हत्थे चढ़ा नर्सिंग ऑफिसर

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, सभी मृतक शाजापुर जिले के रहने वाले हैं. जिनकी पहचान गोविंद तिवारी (55), कमल तिवारी (57), शंकर लाल (57), रोहित खाती (25) और अरविंद खाती (30) के रूप में हुई है. इस हादसे की सूचना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

ज़रूर पढ़ें