CM मोहन यादव ने पदोन्नतियों की रिपोर्ट तलब की, GAD ने सभी विभागों को जानकारी अपलोड करने के आदेश जारी किए

MP News: सीएम जल्द ही पदोन्नति प्रक्रिया की समीक्षा करेंगे. इससे पहले मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार में मंत्रियों और अधिकारियों से कहा कि सभी विभागों में प्रमोशन किया जाए. सभी वर्गों के कर्मचारियों और अधिकारियों को इसका लाभ मिलना चाहिए.
Cm mohan yadav

सीएम मोहन यादव

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 के तहत पिछले 9 दिनों में किए गए प्रमोशन का ब्यौरा मांगा है. सीएम के निर्देश के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय ने सभी विभागों को इस बारे में जानकारी दी है. इसके साथ ही विभागवार और पदवार पदोन्नति की जानकारी सचिवालय द्वारा जारी लिंक पर अपलोड करने के लिए कहा है.

मुख्यमंत्री जल्द करेंगे समीक्षा

सीएम जल्द ही पदोन्नति प्रक्रिया की समीक्षा करेंगे. इससे पहले मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार में मंत्रियों और अधिकारियों से कहा कि सभी विभागों में प्रमोशन किया जाए. सभी वर्गों के कर्मचारियों और अधिकारियों को इसका लाभ मिलना चाहिए. मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक के बाद सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिवों से पदोन्नति का विवरण उपलब्ध कराने के लिए कहा.

पदोन्नति ना होने की शिकायत

कुछ विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रमोशन नहीं किए जाने की शिकायत सीएम तक पहुंची है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों और अधिकारियों को प्रमोशन के मामले में गंभीरता लाने की बात कही. सीएम ने कहा कि सभी पात्र अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नत किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: MP Cabinet Decisions: स्वामित्व योजना में उपकर की छूट, हर जिले में बनेंगे आईटी भवन, पढ़ें मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले

सीएम सचिवालय ने अब तक हुई प्रमोशन की जानकारी मांग ली है. बताया जा रहा है कि कुछ विभागों से पदोन्नति के बदले रिश्वत की शिकायत सामने आई है. इसके बाद सीएम कार्यालय सक्रिय हो गया है.

ज़रूर पढ़ें