स्वच्छ सर्वेक्षण 2026: इंदौर-देपालपुर की शहर जोड़ी को दूसरा स्थान, छत्तीसगढ़ के बिल्हा का डंका

Cleanest Cities Awards: छत्तीसगढ़ के 3 शहरों का स्वच्छता के क्षेत्र में डंका बजा है. रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन हुआ. डिप्टी सीएम अरुण साव, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और तोखन साहू कार्यक्रम में शामिल हुए और छत्तीसगढ़ की तरफ से अवॉर्ड प्राप्त किया.
The President presented the award.

राष्ट्रपति ने दिया अवार्ड

Cleanest Cities in India: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए आज का दिन काफी खास रहा है. वो इसलिए क्योंकि, देश के स्वच्छ शहरों को आज राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया. मध्यप्रदेश के 9 शहरों को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चुना गया. वहीं स्वच्छता में छत्तीसगढ़ ने भी अपना डंका बजाया है, आज तीन शहरों को राष्ट्रीय सम्मान मिला.नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शाम 4 बजे से सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. जिसमें देश के सबसे स्वच्छ शहरों को राष्‍ट्रपति ने अवॉर्ड से नवाजा.

छत्तीसगढ़ के 3 शहरों को मिला अवॉर्ड

छत्तीसगढ़ के 3 शहरों का स्वच्छता के क्षेत्र में डंका बजा है. रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया. राष्ट्रपति मुर्मू ने राज्य के 3 शहरों को सम्मानित किया है.

मध्य प्रदेश के इन जिलों को अवॉर्ड

वहीं, मध्य प्रदेश ने भी स्वच्छता की रेस में अच्छी बढ़त हासिल की है. मध्य प्रदेश से बुधनी, देपालपुर, देवास, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, रीवा, सागर और उज्जैन शहर को अवॉर्ड मिला है. शाम 4 बजे से आयोजित कार्यक्रम में एमपी के इन जिलों को अवॉर्ड दिया गया. वहीं, नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुरस्कार लिया. हालांकि, 7 साल से मेहनत करता आ रहा भोपाल इस बार रेस में पीछे छूट गया.

क्रम संख्यास्वच्छ ग्रैंड लीग- लगातार स्वच्छता में अच्छा काम करने वाले शहर
1नवी मुंबई, महाराष्ट्र
2सूरत , गुजरात
3विजयवाड़ा, आंध्रप्रदेश
3 से 10 लाख तक जनसंख्या में सबसे स्वच्छ शहर
1उज्जैन
2चंडीगढ़
3गुंटू, आंध्रप्रदेश
50 हजार से 3 लाख तक जनसंख्या वाले स्वच्छ शहर
1देवास
2नई दिल्ली कोर्पोरेशन
3सागर
20 हजार से 50 हजार तक जनसंख्या वाले स्वच्छ शहर
1वीका , महाराष्ट्र
2आस्का, उड़ीसा
3पणजी, गोवा
20 हजार से कम जनसंख्या वाले स्वच्छ शहर
1बिल्हा, छग
2पंचगनी, महाराष्ट्र
3बुधनी, मध्य प्रदेश
स्वच्छ नदी तटवर्ती शहर पुरस्कार
1रीवा, मध्य प्रदेश
2बिलासपुर , छग
3वाराणसी, यूपी
स्वच्छ तटीय शहर पुरस्कार
1पुरी, उड़ीसा
2अलपुझा, केरल
3रत्नागिरी, महाराष्ट्र
स्वच्छ हिमालयी शहर पुरस्कार
1रुद्रपुर , उत्तराखंड
2जम्मू
3शोपियां, जम्मू-कश्मीर

भोपाल को नहीं मिला अवॉर्ड

झीलों की नगरी भोपाल इस बार रेस से बाहर हो गया. आदमपुर की खंती का लिगेसी वेस्ट खत्म न होने के चलते भोपाल रैंकिंग से बाहर हो गया और 7 साल की मेहनत पर पानी फिर गया. जानकारी के अनुसार, सर्वेक्षण की नई गाइडलाइन के तहत जिन शहरों का लिगेसी वेस्ट पूरी तरह खत्म नहीं हुआ, उन्हें सूची से बाहर कर दिया गया.भोपाल भी इसी वजह से बाहर हो गया.

इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को मिला अवार्ड

स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण में इस बार देश के टॉप तीन बड़े शहरों को किसी एक छोटे शहर की स्‍वच्‍छता की जिम्मेदारी दी गई थी. इसमें मेंटर और मेंटी की जोड़ी बनाई गई थी. पहले स्‍थान पर अहमदाबाद और सानंद की जोड़ी रही. दूसरे नंबर पर इंदौर और देपालपुर की जोड़ी रही. वहीं तीसरे नंबर पर तिरुपति और कुप्‍पम सीटी को अवार्ड मिला है.

वर्णमाला के क्रम में राज्य के स्वच्छ शहर पुरस्कार

  1. आंध्र प्रदेश- राजमुंदरी शहर
  2. अरूणाचल प्रदेश- जयरामपुर
  3. असम- गुवाहटी
  4. छत्तीसगढ़- रायपुर
  5. बिहार- पटना
  6. गोवा- सांकेलिम
  7. गुजरात- वड़ोदरा
  8. हरियाणा- करनाल
  9. हिमाचल प्रदेश- ठियोग
  10. झारखंड- जमशेदपुर
  11. कर्नाटक- मैसूर
  12. केरल- मट्टनूर
  13. मध्यप्रदेश- ग्वालियर
  14. महाराष्ट्र- पिंपरी-चिंचवड
  15. मणिपुर- जिरीबाम
  16. मेघालय- विलियमनगर
  17. मिजोरम- आइजोल
  18. नागालैंड- लोंगलेंग
  19. उड़ीसा- भुवनेश्वर
  20. पंजाब- आनंदपुर साहिब
  21. राजस्थान- जयपुर
  22. सिक्किम- मंगन
  23. तमिलनाडु- थेनी अलीनगरम
  24. तेलंगाना- ग्रेटर हैदराबाद
  25. त्रिपुरा- खोवाई
  26. उत्तर प्रदेश- गाजियाबाद
  27. उत्तराखंड- काशीपुर
  28. पश्चिम बंगाल- तारकेश्वर

केंद्र शासित प्रदेश पुरस्कार

  1. अंडमान निकोबार द्वीप समूह- श्री विजयपुरम
  2. जम्मू कश्मीर- बडगाम

ज़रूर पढ़ें