MP के कैबिनेट मंत्रियों का सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड: CM मोहन टॉप पर, पिछड़े ये दिग्गज नेता

MP Ministers Instagram Followers: पीएम मोदी की मंत्रियों को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की सलाह के बाद MP सरकार के मंत्रियों की सोशल मीडिया ताकत की पड़ताल हुई. रिजल्ट में सीएम मोहन यादव 2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ टॉप पर हैं, तो वहीं एक मंत्री ऐसे भी हैं जिनके फॉलोअर्स 4 हजार भी नहीं हैं. चलिए आपको बताते हैं मोहन कैविनेट के मंत्रियों के कितने फॉलोअर्स हैं
mohan cabinet

मोहन कैबिनेट/ इमेज सोर्स: एक्स

MP Ministers Instagram Followers: भोपाल: पीएम मोदी ने मंत्रियों को साफ कहा है-युवाओं तक पहुंचना है तो इंस्टाग्राम पर आना होगा. इस आदेश के बाद MP सरकार के मंत्रियों की सोशल मीडिया ताकत की पड़ताल हुई. रिजल्ट में सीएम मोहन यादव 2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ टॉप पर हैं, तो वहीं एक मंत्री ऐसे भी हैं जिनके फॉलोअर्स 4 हजार भी नहीं हैं.

सीएम मोहन यादव के 2 मिलियन फॉलोअर्स

इसी क्रम में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों का इंस्टाग्राम रिपोर्ट कार्ड खंगाला गया तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए. रिपोर्ट कार्ड में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ सबसे आगे हैं. मोहन कैबिनेट में नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 7.44 लाख फॉलोअर्स के साथ टॉप पर हैं। इसके बाद सहकारिता एवं खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग 3.84 लाख, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 1.77 लाख और उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला 1.55 लाख फॉलोअर्स के साथ क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं. यानी सरकार के बड़े चेहरे डिजिटल दुनिया में लाखों लोगों से सीधे जुड़ रहे हैं और रील्स के जरिए अपनी योजनाओं को जनता तक पहुंचा रहे हैं.

इन मंत्रियों के फॉलोअर्स 10 हजार से भी कम

लेकिन तस्वीर का दूसरा पहलू बिल्कुल अलग है. कई मंत्रियों की डिजिटल पहुंच अब भी बेहद सीमित है. कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह के इंस्टाग्राम पर केवल 3,924 फॉलोअर्स हैं, जो पूरे कैबिनेट में सबसे कम है. उनके बाद राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल 7,358 और कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह 9,484 फॉलोअर्स के साथ हैं. इन तीनों के फॉलोअर्स की संख्या 10 हजार से भी कम है.

ज्यादातार मंत्री रख रहे हैं सोशल मीडिया मैनेजर

खास बात यह है कि पड़ताल में यह भी सामने आया कि ज्यादातर मंत्रियों के इंस्टाग्राम अकाउंट उनके सलाहकार या अन्य सहयोगी ही हैंडल करते हैं. पीएम मोदी के “रील्स से जनता तक” वाले फॉर्मूले के बाद अब मोहन सरकार के मंत्रियों के सामने भी डिजिटल परीक्षा है. जिनके लाखों फॉलोअर्स हैं उन्हें इसे और मजबूत करना है, और जिनके हजार में भी नहीं हैं उन्हें अपनी पकड़ बनानी है. क्योंकि अब चुनावी मैदान के साथ-साथ इंस्टाग्राम की रील भी वोट की राजनीति तय कर रही है.

पीएम मोदी के 106 मिलियन फॉलोअर्स

पीएम मोदी खुद इंस्टाग्राम पर 106 मिलियन यानी 10.6 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दुनिया के पहले ऐसे राजनीतिक नेता बन गए हैं जिनके 10 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं. वह 2014 में इस प्लेटफॉर्म से जुड़े थे और आज उनके फॉलोअर्स अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से भी दोगुने से अधिक हैं. पीएम की इस सलाह के बाद राज्यों में भी मंत्रियों की सोशल मीडिया मौजूदगी को लेकर हलचल तेज हो गई है.

ये भी पढ़ें:NO इंश्योरेंस? तो नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा पायलट प्लान

ज़रूर पढ़ें