‘मांझी समाज से कोई राज्यसभा सांसद नहीं था’, CM मोहन यादव बोले- हमारी पार्टी ने सामान्य व्यक्ति को उच्च सदन पहुंचाया
CM मोहन यादव(File Photo)
MP News: मध्य प्रदेश में भारी सियासी घमासान के बाद राज्यसभा की तीनों सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं. रिटर्निंग ऑफिसर के जीत का प्रमाण पत्र देने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी शुक्रवार को कांग्रेस की याचिका खारिज कर दी. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बीजेपी के तीनों प्रत्याशियों को जीत की बधाई दी है. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले तो गलत फॉर्म भरा, फिर बड़ी चालाकी से झूठ बोला.
‘कांग्रेस के लोगों ने ही फॉर्म भरते समय कमी बताई थी’
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘फॉर्म भरते समय कांग्रेस के लोगों ने ही कमी बताई थी. हमारे बीजेपी के लोग चौंक गए. लाओ जब तुम ही कर रहे हो ठीक है. हमारे बाप का क्या जाता है. इसके बाद निषाद राज ने आपत्ति जताई. निर्वाचन अधिकारी को मैं धन्यवाद देता हूं. उन्होंने ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया. पीड़िता की प्राइवेट कंप्लेंट थी. जिस पर कोर्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी को नोटिस दिया था. तेलंगाना सरकार को भी इस्तीफा देना चाहिए. तेलंगाना में सरकार ने चालाकी की. मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस ने चालाकी दिखाई. कांग्रेस के झूठ को एमपी की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी. कांग्रेस ना लोकसभा में अपने प्रत्याशी लड़ा पाती है और ना राज्यसभा में लड़ा पाती है.’
‘हमारी पार्टी सभी समाज के लोगों को मौका देती है’
सीएम डॉ मोहन यादव ने आगे कहा, ‘कांग्रेस के लिए राज्यसभा का पद पता नहीं क्या होता है. लेकिन हमारे लिए सभी समाज के लोगों को सम्मान है. मांझी समाज से कोई राज्यसभा सांसद नहीं था. हमारी भारतीय जनता पार्टी ने एक सामान्य व्यक्ति को उच्च सदन तक पहुंचाया. कांग्रेस को ना अपने नेताओं पर भरोसा है, ना कार्यकर्ताओं पर भरोसा है. विधायकों को ले जाने के लिए 75 सीट का हवाई जहाज लाए थे. इनके पास 64 विधायक थे, लेकिन जहाज में 25 ही बैठे. उड़ने का भी क्लियरेंस नहीं दिलवा रहे.
ये भी पढे़ं: MP News: उमंग सिंघार का विवादित बयान, कहा- राष्ट्रपति BJP के एजेंट के तौर पर काम कर रही हैं