Rajgarh: होटल में लड़कियों के साथ पकड़े गए कांग्रेस नेता राहुल दांगी, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता
राहुल दांगी कांग्रेस से निष्कासित
Rahul Dangi: कांग्रेस ने ब्यावरा ब्लॉक प्रमुख राहुल दांगी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. उन पर अनैतिक कार्यों में लिप्त होने का आरोप लगा है. पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के निर्देश के बाद उन्हें प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है. इसके साथ ही उन्हें तत्काल प्रभाव से ब्लॉक अध्यक्ष के पद से भी हटाया गया है.
कांग्रेस का क्या कहना है?
पार्टी द्वारा जारी राहुल दांगी के निष्कासन आदेश में कहा गया है कि ब्यावरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल दांगी अनैतिक कार्यों में संलिप्त पाए गए हैं. इस तरह कार्यों का पार्टी हमेशा विरोध करती है. इस तरह की मानसिकता का कांग्रेस में कोई स्थान नहीं है. पार्टी ने ये कार्रवाई सोमवार (23 अगस्त) को की.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये पूरा मामला गुना जिले के चांचौड़ा क्षेत्र का है. पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल राज पैलेस में संदिग्ध गतिविधियां की जा रही हैं. इसके बाद मनोहर थाना पुलिस ने शनिवार (22 अगस्त) को शाम करीब 4 बजे दबिश दी. छापेमारी में पुलिस को तीन जोड़े कमरों में संदिग्ध हालत में मिले. इनमें कांग्रेस नेता राहुल दांगी भी शामिल हैं. अन्य युवकों को हिरासत में लिया गया और युवतियों से पूछताछ की गई.
कांग्रेस नेता ने आरोपों से किया इनकार
राहुल दांगी ने उन पर लगे सारे आरोपों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि वे कामखेड़ा गए थे. दर्शन करके लौट रहे थे, वे चाय पीने के लिए होटल में रुके थे. इसी दौरान होटल में हंगामा हुआ और पुलिस अपने साथ ले गई.
ये भी पढ़ें: CM Mohan Yadav Dinner: सीएम मोहन सांसद-विधायकों के साथ करेंगे डिनर, किन वजहों से होने लगी चर्चा?
पुलिस का कहना है कि युवतियों से पूछताछ की गई. युवतियों के परिजनों को मौके पर बुलाया. परिजनों ने भी कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया. वहीं, पुलिस होटल मालिक की भूमिका की जांच कर रही है. सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं. होटल मालिक ने कपल्स से आईडी प्रूफ भी नहीं लिए थे.