Vistaar NEWS

हरदीप सिंह पुरी के नामांकन हलफनामे पर कांग्रेस की आपत्ति, हेमंत कटारे ने बताए तीन पॉइंट

MLA Hemant Katare raised objection on the nomination of Hardeep Singh Puri.

विधायक हेमंत कटारे ने हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर जताई आपत्त‍ि

MP News: मध्य प्रदेश में हो रहे राज्यसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पत्र को लेकर कांग्रेस विधायक एवं निर्दलीय राज्यसभा उम्मीदवार के प्रस्तावक हेमंत कटारे ने गंभीर आपत्तियां दर्ज करवाई हैं. साथ ही उन्होंने पुरी पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं.

कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी के प्रस्तावक और अटेर विधायक हेमंत कटारे ने हरदीप सिंह पुरी के हलफनामे पर तीन मुख्य वैधानिक आपत्तियां दर्ज कराई हैं. कांग्रेस की आपत्त‍ि के बाद रिटर्निग अधिकारी ने भाजपा प्रत्याशी से जवाब तलब किया और 5 बजे तक का समय दिया. वहीं राजकुमार लोहानी का नामकन निरस्त किया.

पहली आपत्ति पत्नी का नाम और संपत्ति का विवरण:- विधायक हेमंत कटारे ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय मंत्री ने अपनी पत्नी का नाम हलफनामे में छिपाया है शायद उनकी एक से ज्यादा पत्नियां हैं तभी उन्होंने इस कॉलम को छोड़ दिया है.

दूसरी आपत्ति विदेशी मुद्रा (स्विस फ्रैंक और डॉलर) में संपत्ति दर्शाना:- कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने आपत्ति लगाई कि राज्यसभा निर्वाचन के फॉर्म में स्पष्ट है कि उम्मीदवार को अपनी संपत्ति को भारतीय मुद्रा में लिखना अनिवार्य है लेकिन पुरी ने ऐसा न करके विदेशी मुद्रा का उपयोग नियमों का उल्लंघन किया है.

निर्वाचन नियमों के अनुसार, यदि किसी उम्मीदवार या उसके जीवनसाथी की संपत्ति विदेशों में स्थित है या विदेशी बैंकों में जमा है, तो हलफनामे में उसका मूल विदेशी मूल्य (जैसे स्विस फ्रैंक या डॉलर) और भारतीय रुपये में उसकी विनिमय दर (Exchange Rate) दोनों का विवरण देना अनिवार्य होता है. हलफनामे में जेनेवा स्थित अपार्टमेंट और विदेशी खातों का विवरण दर्ज नहीं है.

तीसरी आपत्ति नोटरी प्रक्रिया की वैधानिकता:- तीसरी आपत्ति हेमंत कटारे ने नोटरी एक्ट के उल्लंघन और नोटरी के समक्ष उपस्थित न होने को लेकर उठाई गई है. नियमों के तहत, नामांकन पत्र के साथ जमा होने वाले शपथ पत्र (Form 26) को एक अधिकृत नोटरी पब्लिक या शपथ आयुक्त के समक्ष सत्यापित कराना अनिवार्य होता है लेकिन ऐसा पुरी ने नहीं किया जो सीधे नोटरी नियमों का उल्लंघन है.

कांग्रेस विधायक ने हरदीप सिंह पूरी पर लगाए आरोप

कांग्रेस विधायक ने भाजपा उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उपरोक्त तीनों बिंदुओं को लेकर हमने रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज करवाई है, वैसे तो उम्मीद नहीं है फिर भी देखते हैं रिटर्निंग ऑफिसर क्या फैसला करते हैं.

राजकुमार लोहानी ने मांगा दस्‍तावेज ठीक करने का मौका

निर्दलीय राज्यसभा उम्मीदवार राजकुमार लोहानी ने चुनाव लड़ने का अवसर मांगते हुए कहा कि जैसे झारखंड में भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को फॉर्म में सुधार करके चुनाव लड़ने का अवसर दिया गया वैसे ही मुझे भी अवसर दिया जाए. मैं भी सभी दस्तावेज दुरुस्त कर दूंगा.

ये भी पढे़ं- MP में दिलचस्प हुआ राज्यसभा उपचुनाव, हरदीप सिंह पुरी के सामने निर्दलीय प्रत्याशी को कांग्रेस ने दिया सर्मथन

Exit mobile version