MP में दिलचस्प हुआ राज्यसभा उपचुनाव, हरदीप सिंह पुरी के सामने निर्दलीय प्रत्याशी को कांग्रेस ने दिया सर्मथन

MP Rajya Sabha By-Election: कांग्रेस ने नि‍र्दलीय प्रत्याशाी राजकुमार लोहानी को अपना समर्थन दे दिया है. विधायक हेमंत कटारे इसके प्रस्‍तावक बने हैं.
Congress support for Rajkumar Lohani

राजकुमार लोहानी को कांग्रेस का समर्थन

MP Rajya Sabha By-Election: मध्‍य प्रदेश में राज्यसभा सीट पर होने वाले चुनाव के लिए भाजपा के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के सामने कांग्रेस ने नि‍र्दलीय प्रत्याशाी राजकुमार लोहानी को अपना समर्थन दे दिया है. विधायक हेमंत कटारे इसके प्रस्‍तावक बने हैं. राजकुमार लोहानी ने मध्‍य प्रदेश विधानसभा में अपना नामांकन फार्म जमा किया है. इस दाैरान कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहें.

कौन हैं राजकुमार लोहानी?

दरअसल, राजकुमार लोहानी ने मध्‍य प्रदेश राज्यसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है. वहीं कांग्रेस पार्टी ने उनको अपना समर्थन दे दिया. राजकुमार लोहानी भोपाल के रहने वाले हैं. उनका जन्‍म 1959 में पुराने भोपाल में हुआ और उन्‍होंने हायर सेकेंडरी तक की पढाई पूरी की है. राजकुमार लोहानी का किसी भी पार्टी से जुड़ाव नहीं हैं. वे एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं.

▶ Vistaar News YouTube

एक सीट पर हो रहा उपचुनाव

पूर्व केंद्रीय सूचना प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने हाल ही में 13 अक्टूबर को अपने मंत्री और राज्यसभा सदस्‍यता से इस्‍तीफा दिया है. एल. मुरुगन मध्‍य प्रदेश से राज्यसभा के सांसद थे. एल. मुरुगन साल 2024 में राज्यसभा के सदस्‍य निर्वाचित हुए थे और उनका कार्यकाल अप्रैल 2030 तक पुरा होने वाला था, लेकिन उनके इस्‍तीफे के बाद मध्‍य प्रदेश में राज्यसभा की सीट खाली हो गई, जिस पर अब उपचुनाव होने जा रहा है.

कब होगा उपचुनाव

मध्‍य प्रदेश की राज्यसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने 26 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की थी. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 2 नवंबर 2026 तय की गई थी. वहीं नाम वापस लेने के लिए अंतिम तिथ‍ि 5 नवंबर 2026 रखी गई है. उपचुनाव के लिए 12 नवंबर 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग की जाएगी और उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना शुरू की जाएगी. 16 नवंबर 2026 को प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा.

ये भी पढे़ं- हरदीप सिंह पुरी ने भरा नामांकन, CM मोहन यादव रहे मौजूद, 12 नवंबर को होगा राज्यसभा उपचुनाव

ज़रूर पढ़ें