BJP नेता दीपक जोशी ने पत्नी के साथ साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवाई, कहा- पूर्व पत्नियां छवि खराब करने की कोशिश कर रहीं
दीपक जोशी और उनकी पत्नी पल्लवी राज सक्सेना(File Photo)
MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता दीपक जोशी और उनकी पत्नी पल्लवी राज सक्सेना ने शाहपुर थाने और साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज करवाई है. बीजेपी नेता का आरोप है कि उनकी पूर्व दो पत्नियां छवि खराब करने की कोशिश कर रही हैं. दोनों पत्नियां शिखा मिश्रा और नम्रता जोशी फोटो वायरल करने की धमकी दे रही हैं.
व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर छवि खराब करने की कोशिश
बीजेपी नेता दीपक जोशी का कहना है कि उनकी दोनों पत्नियां शिखा मिश्रा और नम्रता जोशी छवि ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है. जिसमें छोटी मूंगफली और बिना दांत का बुड्ढा जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है. जिससे उनकी छवि खराब हो रही है. दीपक जोशी के साथ उनकी तीसरी पत्नी पल्लवी राज सक्सेना ने भी थाने पहुंचकर शिकायत की है.
DGP कैलाश मकवाना से भी की शिकायत
दीपक जोशी की पत्नी पल्लवी राज सक्सेना ने थाने में अलग से शिकायत दी है. पल्लवी का कहना है कि उनकी परमिशन के बिना फोटो इस्तेमाल की जा रही है. इसके साथ ही फोटो को गलत कंटेक्स्ट में वायरल करने की धमकी दी जा रही है. लगातार साइबर उत्पीड़न किया जा रहा है. दीपक जोशी और उनकी पत्नी पल्लवी राज सक्सेना ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. साइबर सेल और शाहपुरा थाने में अलग-अलग शिकायत की है. इसके अलावा डीजीपी कैलाश मकवाना से भी कार्रवाई की मांग की है. पूर्व मंत्री का कहना है कि उनको बदनाम करने की साजिश की जा रही है. जिसमें उनकी पूर्व पत्नियां शामिल हैं. फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले में की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
बता दें 63 साल के बीजेपी नेता दीपक जोशी ने पिछले साल दिसंबर में 45 साल की कांग्रेस नेत्री पल्लवी सक्सेना से चौथी शादी की थी. दीपक जोशी ने सोशल मीडिया पर खुद फोटो शेयर करके अपनी शादी की जानकारी दी थी.
ये भी पढ़ें: MP Transfer Policy: ट्रांसफर पॉलिसी पर मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, आज रात तक हो सकेंगे तबादले