Bhopal: निगम बैठक में हो रही थी कमर्शियल शुल्क पर चर्चा, डिप्टी कमिश्नर भुवन गुप्ता सोते दिखे
निगम बैठक के दौरान सोते दिखे डिप्टी कमिश्नर भुवन गुप्ता
Bhopal News: भोपाल नगर निगम में बुधवार (19 अगस्त) को कमर्शियल लाइसेंस शुल्क को लेकर चर्चा हो रही थी. इसे लेकर पटल पर राय रखी जा रही थी. इस दौरान अनोखा नजारा देखने को मिला. डिप्टी कमिश्नर भुवन गुप्ता सोते हुए दिखे. एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कुर्सी में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. हाथ में मोबाइल लिए और सिर एक तरफ झुकाकर सोते नजर आ रहे हैं. अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. गंभीर चर्चा के बीच इस तरह किसी अधिकारी का सोना कई सवाल खड़ा कर रहा है.
व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
व्यापारियों ने बुधवार को ISBT स्थित नगर निगम के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया. कमर्शियल लाइसेंस शुल्क को वापस लेने की मांग करते हुए धरना दिया. व्यापारियों का कहना है कि प्रदेश के अन्य शहरों में ये शुल्क नहीं लगाया गया है. केवल भोपाल में ही इसे लगाया गया है. चिंता जताते हुए कहा कि इसे लागू नहीं नहीं किया जाना चाहिए. शहर के व्यापारियों पर अतिरिक्त भार डाला जा रहा है.
ये भी पढ़ें: MP News: सिंहस्थ से पहले MP में 50 हजार करोड़ का रोड प्रोजेक्ट, भोपाल बनेगा 4 शहरों का सेंटर
निगम अध्यक्ष ने क्या कहा?
कमर्शियल लाइसेंस शुल्क के बारे में नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि ये शुल्क वापस होना चाहिए. इस मामले में सभी जनप्रतिनिधि पक्ष में नहीं हैं. निगम परिषद से आग्रह किया जाएगा कि कमर्शियल लाइसेंस शुल्क नहीं लिया जाए. व्य़ापारियों ने इस शुल्क को लेकर महापौर मालती राय, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, बीजेपी जिला अध्यक्ष रविंद्र यती और नेता प्रतिपक्ष जकी से मुलाकात की.