‘घर में बैठूंगा तो बीमार पड़ जाऊंगा’, उज्जैन से अयोध्या यात्रा पर बोले दिग्विजय सिंह – दशहरा से यात्रा शुरू करेंगे

Digvijaya Singh Ayodhya Yatra: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उज्जैन से उत्तर प्रदेश के अयोध्या तक पदयात्रा करने वाले हैं. ये यात्रा करीब 950 किमी लंबी है. बुधवार को दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने पदयात्रा के बारे में जानकारी दी
Congress leader Digvijay Singh (File Photo)

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह(File Photo)

Ujjain To Ayodhya Journey: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उज्जैन से उत्तर प्रदेश के अयोध्या तक पदयात्रा करने वाले हैं. ये यात्रा करीब 950 किमी लंबी है. बुधवार को दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने पदयात्रा के बारे में जानकारी दी. इसके साथ ही राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए और वर्तमान बीजेपी सरकार पर निशाना साधा.

दिग्विजय सिंह ने पदयात्रा पर क्या कहा?

पदयात्रा पर बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि महाकाल मंदिर में चोरी, राम राजा मंदिर में चोरी और अब तो अयोध्या जी में चोरी. मेरा मन है कि शिवधाम से लेकर रामधाम तक पदयात्रा करूं. मैं घर में चुपचाप बैठ नहीं सकता. बैठूंगा तो बीमार पड़ जाऊंगा. हमने 3200 किमी की नर्मदा परिक्रमा की थी. राहुल गांधी के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा की. अब 80 साल के हो गए हैं. मैंने तय कर लिया कि दशहरा से यात्रा की शुरुआत करने जा रहा हूं. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से यात्रा शुरू होगी.

उन्होंने आगे कहा कि 950 किमी की यात्रा है. आधा यूपी और आधा एमपी में होगी. मध्य प्रदेश में आसानी से हो जाएगी. हर व्यक्ति को इस यात्रा में शामिल होने का अधिकार है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर क्या कहा?

बीजेपी और वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देश के हालात से ज़्यादा परिचय कराने की जरूरत नहीं है. अटल बिहारी वाजपेयी की भी सरकार रही है. उनके समय पर संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करने की कोशिश नहीं की गई थी और ना ही कब्जा करने का प्रयास किया गया था.

ये भी पढ़ें: MP के इस गांव में बेटियां नहीं, दामाद छोड़ते हैं अपना घर! पीढ़ियों से चली आ रही है ये अनोखी परंपरा

उन्होंने आगे कहा कि जहां तक पीएम नरेन्द्र मोदी का सवाल है, जैसे उन्होंने तय कर लिया है कि उनके अलावा कोई और पीएम नहीं बनेगा. बीजेपी के अलावा किसी और की सरकार नहीं बनेगी. संविधान में ज्यादा बदलाव नहीं कर पाए क्योंकि उन्हें दो-तिहाई बहुमत नहीं मिला. उन्होंने लोकतंत्र पर हमला हर कदम पर किया है.

ज़रूर पढ़ें