Bhopal: 5,923 फर्जी शादियों के नाम पर 30 करोड़ का घोटाला, ED ने की पूर्व मंत्री के साले की 5.37 करोड़ की संपत्ति अटैच

भोपाल में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 करोड़ रुपये के घोटाला उजागर किया है. ये फर्जीवाड़ा मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में हुआ है.
bhopal News

पूर्व सीईओ शोभित त्रिपाठी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 करोड़ रुपये के घोटाला उजागर किया है. मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में बड़े फर्जीवाड़े पर कार्रवाई करते हुए ईडी के भोपाल जोनल कार्यालय ने सिरोंज जनपद पंचायत के पूर्व सीईओ शोभित त्रिपाठी की लगभग 5 करोड़ की संपत्ति अटैच कर ली है. शोभित त्रिपाठी पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के साले हैं. आइए जानते है पूरा ममला.

जानिए क्या है ये पूरा मामला?

दरअसल, ये मामला मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से जुड़ा हुआ है. जानकारी के मुताबिक सिरोंज जनपद पंचायत के पूर्व सीईओ शोभित त्रिपाठी ने इस योजना में फर्जीवाड़ा करते हुए 5923 फर्जी विवाह बताकर 30.18 करोड़ की राशि का फर्जी रूप से वितरण किया था. ईडी ने इस मामले में त्रिपाठी का दो महीने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और अब उनकी और सगहयोगी हेमंत साहू की 5.37 करोड़ की संपत्ति अटैच कर ली है.

कोविड के समय की थी गड़बड़ी

त्रिपाठी ने इस योजना में कोविड के टाइम पर यानी वर्ष 2020-21 में गड़बड़ी की थी. अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के भोपाल जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के अंतर्गत उनकी संपत्ति अटैच की है.

खबर बढ़ाई जा रही है…

ज़रूर पढ़ें