Rajgarh News: जैन तीर्थ मोहनखेड़ा में मारपीट, मुनिश्री ने महाप्रबंधक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई

जानकारी के मुताबिक मुनिश्री ने अपने सेवकों को वेतन ना मिलने को लेकर चर्चा की थी. इस दौरान दोनों के बीच विवाद होने लगा. बात इतनी बढ़ी कि मारपीट की नौबत आ गई.
A case of assault came to light in Jain pilgrimage Mohankheda.

जैन तीर्थ मोहनखेड़ा में मारपीट का मामला सामने आया.

Rajgarh News: राजगढ़ स्थित जैन तीर्थ मोहनखेड़ा में जैन मुनिश्री और महाप्रबंधक के बीच में मारपीट का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि मुनिश्री जीतचंद्र विजयजी शुक्रवार को आचार्य श्री हितेशचंद्र सूरीश्वरजी से मिलने के लिए पहुंचे थे. लेकिन तभी तीर्थ के महाप्रबंधक अर्जुन प्रसाद मेहता भी वहां पहुंचे. जानकारी के मुताबिक मुनिश्री ने अपने सेवकों को वेतन ना मिलने को लेकर चर्चा की थी. इस दौरान दोनों के बीच विवाद होने लगा. बात इतनी बढ़ी कि मारपीट की नौबत आ गई.

मुनिश्री की तरफ से थाने में की गई शिकायत

मुनिश्री जीतचंद्र विजयजी की तरफ से थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है. इसमें मुनिश्री ने बता तीर्थ के महाप्रबंधक अर्जुन प्रसाद मेहता पर मारपीट का आरोप लगाया है. हालांकि बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने से पहले मौके पर मौजूद सेवकों ने दोनों को अलग कर दिया.

मुनिश्री और तीर्थ के मैनेजिंग ट्रस्टी सुजानमल सेठ के बीच विवाद!

बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से मुनिश्री जीतचंद्र विजयजी और तीर्थ के मैनेजिंग ट्रस्टी सुजानमल सेठ के बीच विवाद चल रहा है. जानकारी के मुताबिक इस विवाद का कारण ओल्ड एज होम का निर्माण है. दरअसल मोहनखेड़ा तीर्थ पर बुजुर्गों के लिए ओल्ड एज होम भवन का निर्माण करवाया जा रहा है. जिसको लेकर दोनों के बीच मनमुटाव है.

शुक्रवार को जब मुनिश्री मोहनखेड़ा तीर्थ पहुंचे तो इस विवाद में तीर्थ के महाप्रबंधक अर्जुन प्रसाद मेहता भी शामिल हो गए. मुनिश्री और अर्जुन के बीच विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई. बताया जा रहा है कि अर्जुन प्रसाद मुनिश्र को मारने जा रहा रहे थे, लेकिन इसके पहले ही मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें रोक लिया. हालांकि मुनिश्री के तरफ से थाने पर मारपीट की तहरीर दी गई है.

ये भी पढे़ं: पिता के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची मोनालिसा, वायरल गर्ल ने बर्थ सर्टिफिकेट में हेरफेर करने का लगाया है आरोप

ज़रूर पढ़ें