MP News: देश में पहली बार वक्फ बोर्ड में 2 हिंदू सदस्य, मध्य प्रदेश सरकार ने किया बोर्ड का पुनर्गठन

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करते हुए इंदौर के मनोज मालपानी और गुना के राघौगढ़ निवासी अनिमेष भार्गव को सदस्य बनाया है.
Madhya Pradesh Waqf Board

मध्‍य प्रदेश वक्फ बोर्ड

MP News: देश में पहली बार किसी राज्य के वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम (हिंदू) सदस्यों की नियुक्ति हुई है. मध्य प्रदेश सरकार ने वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करते हुए इंदौर के मनोज मालपानी और गुना के राघौगढ़ निवासी अनिमेष भार्गव को सदस्य बनाया है. इसके साथ ही सनवर पटेल को दोबारा बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

एमपी बना देश का पहला राज्य

वर्ष 2025 में वक्फ कानून में संशोधन के बाद पहली बार यह व्यवस्था की गई कि प्रत्येक राज्य वक्फ बोर्ड में कम-से-कम दो गैर-मुस्लिम सदस्य होंगे. इसी प्रावधान के तहत मध्य प्रदेश सरकार ने मनोज मालपानी और अनिमेष भार्गव को वक्फ बोर्ड का सदस्य बनाया है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जहां वक्फ बोर्ड में दो हिंदू सदस्यों की नियुक्ति की गई है.

खबर को अपडेट किया जा रहा है…

ज़रूर पढ़ें