‘कॉकरोच पार्टी राजनीति आती है तो ज्वाइन करूंगा…’, बोले पूर्व IAS नियाज खान, कहा- पॉलिटिक्स की सेवा सबसे बड़ी सेवा

MP News: मैं कांग्रेस पार्टी में जाना चाहता हूं पर मेरे हिंदू उदारवादी विचारों के कारण वे मुझे नहीं लेंगे. अगर भविष्य में कॉकरोच पार्टी आती है तो मैं उसे ज्वाइन करूंगा. राजनीति की सेवा सबसे बड़ी सेवा है.'
Former IAS officer Niyaz Khan

पूर्व आईएएस नियाज खान

MP News: देशभर में कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक और छात्र NEET पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर समेत देशव्‍यापी प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में पूर्व IAS नियाज खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट किया है, जिसके बाद वे एक बार फिर चर्चा में आ गए.

सोशल मीडिया पर किया पोस्‍ट

पूर्व आईएएस नियाज खान ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्स पर लिखा कि ‘देश में गिरती राजनीति और भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए राजनीति में आना ज़रूरी है. मैं कांग्रेस पार्टी में जाना चाहता हूं पर मेरे हिंदू उदारवादी विचारों के कारण वे मुझे नहीं लेंगे. अगर भविष्य में कॉकरोच पार्टी आती है तो मैं उसे ज्वाइन करूंगा. राजनीति की सेवा सबसे बड़ी सेवा है.’

35 दिनों से चल रहा प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी छात्रों के साथ मिलकर देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रही है. दिल्‍ली के जंतर-मंतर पर आज छात्रों के इस प्रदर्शन का 35वां दिन है. ऐसे में कल सरकार ने पार्टी के डेलिगेशन को बातचीत करने का प्रस्‍ताव दिया है.

आज दोपहर 12:30 बजे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह दिल्‍ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बातचीत करेंगे. इससे पहले भी एक बार सरकार ने डेलिगेशन से बात की है, जो पूरी तरह से बेनतीजा रही.

सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन

वहीं, सोनम वांगचुक ने अपना 26 दिन का अनशन देर रात 12:30 बजे खत्म कर दिया. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मेदांता अस्‍पताल पहुंचकर उन्‍हें जूस पिलाया.

ये भी पढे़ं- ‘मॉब लिंचिंग से बचने के लिए ड्रेस बदलें’, पूर्व IAS नियाज खान की पोस्ट पर छिड़ी बहस

ज़रूर पढ़ें