MP IAS Transfer: एमपी में 4 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, भारती जाटव ओगरे उच्च शिक्षा विभाग की अपर सचिव बनीं

MP IAS Transfer: चार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया. 2012 बैच की अधिकारी भारती जाटव ओगरे को उच्च शिक्षा विभाग में अपर सचिव के पद पर तैनात किया गया है. वे वर्तमान में खनिज संसाधन विभाग में अपर सचिव के पद पर पदस्थ हैं.
transfer

सांकेतिक तस्वीर

MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में बुधवार (19 अगस्त) को चार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया. 2012 बैच की अधिकारी भारती जाटव ओगरे को उच्च शिक्षा विभाग में अपर सचिव के पद पर तैनात किया गया है. वे वर्तमान में खनिज संसाधन विभाग में अपर सचिव के पद पर पदस्थ हैं. ओगरे का स्थानांतरण विभागीय आदेश क्रमांक ई-1/90/2026/5/1, दिनांक 17 जून 2026 द्वारा की गई पदस्थापना को संसोधित करते हुए किया गया है.

इन अधिकारियों का भी हुआ तबादला

इसके साथ ही 2013 बैच की मनीषा सेंतिया का ट्रांसफर पर्यटन विभाग में अपर सचिव के पद पर किया गया है. वे फिलहाल गृह विभाग में उप सचिव के पद पर तैनात हैं. शुचिस्मिता सक्सेना (2016 बैच) को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग से गृह विभाग में उप सचिव के पद पर स्थानांतरित कर किया गया है. विवेक कुमार (2017 बैच) को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है. वे पदस्थापना के लिए प्रतीक्षा कर रहे थे.

मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल की ओर से ट्रांसफर का ऑर्डर जारी किया गया. इसके मुताबिक अगले आदेश तक स्थानांतरित किए अधिकारी स्थानापन्न रूप से पदस्थ रहेंगे. इसे तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा.

ये भी पढ़ें: MP News: सिंहस्थ से पहले MP में 50 हजार करोड़ का रोड प्रोजेक्ट, भोपाल बनेगा 4 शहरों का सेंटर

ज़रूर पढ़ें