Vistaar NEWS

आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में लंदन में ग्लोबल ब्रिलियंस फोरम समिट का आयोजन, ब्रिटिश पार्लियामेंट में जुटे भारत-ब्रिटेन के प्रमुख नेता

global brilliance forum

ग्लोबल ब्रिलियंस फोरम

Global Brilliance Forum Summit: लंदन: भारत और ब्रिटेन के बीच सहयोग, व्यापार, उद्यमिता, नवाचार एवं युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीसरे ग्लोबल ब्रिलियंस फोरम समिट 2026 का आयोजन किया गया. ग्लोबल ब्रिलियंस फोरम लंडन (Global Brilliance Forum London) के चेयरपर्सन एवं फाउंडर आदित्य प्रताप सिंह ने इस आयोजन का नेतृत्व किया. कार्यक्रम के दो प्रमुख सत्र ब्रिटिश पार्लियामेंट और होटल ताज लंदन में आयोजित हुए.

राजेश वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल

ग्लोबल ब्रिलियंस फोरम समिट 2026 कार्यक्रम में सांसद राजेश वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूत करने और वैश्विक स्तर पर भारतीय प्रतिभा एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने पर अपने विचार रखे.

समिट में सांसद जॉय मॉरिसी, नवेंदु मिश्रा, डिएर्ड्रे कॉस्टिगन, मेयर परवीन रानी एवं तुषार कुमार, योगेश कुमार सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों ने सहभागिता की.

मध्यप्रदेश के युवा नेतृत्व की वैश्विक पहचान

गौरतलब है कि, मध्यप्रदेश के युवा आदित्य प्रताप सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्लोबल ब्रिलियंस फोरम की स्थापना कर प्रदेश के युवा नेतृत्व, प्रतिभा और उद्यमिता को वैश्विक मंच से जोड़ने का कार्य किया है. उनके नेतृत्व में फोरम भारत-ब्रिटेन सहित विभिन्न देशों के नेताओं, उद्योगपतियों, उद्यमियों एवं प्रोफेशनल्स को एक मंच पर ला रहा है.

समिट में पैनल डिस्कशन का भी आयोजन

समिट में भारत-ब्रिटेन रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, शिक्षा, नवाचार और वैश्विक नेतृत्व पर पैनल डिस्कशन आयोजित हुआ तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को ग्लोबल ब्रिलियंस फोरम अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया. आदित्य प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फोरम का उद्देश्य “Connecting Leaders. Inspiring Futures. Shaping a Brilliant World.” के विजन के साथ वैश्विक स्तर पर सकारात्मक नेतृत्व और सहयोग को बढ़ावा देना है.

DUSU चुनाव में खुली NSUI की पोल! कौन हैं दीपांशु शौकीन जिन्‍होंने बगावत के बाद जीता चुनाव

Exit mobile version