MP Weather: 15 जून तक होगी मानसून की एंट्री! आज 5 जिलों में चलेगी आंधी, IMD ने कई जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट

MP Weather: मध्य प्रदेश में जल्द ही मानसून की एंट्री होने की संभावना जताई जा रही है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 15 से 18 जून के बीच प्रदेश में मानसून पहुंच सकता है.
cg weather forecast today

छत्तीसगढ़ का मौसम

MP Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश में जल्द ही मानसून की एंट्री होने की संभावना जताई जा रही है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 15 से 18 जून के बीच प्रदेश में मानसून पहुंच सकता है. फिलहाल राज्य के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही हैं, जिसके चलते तेज हवाओं, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की स्थिति बनी हुई है.

जून में औसत से कम हुई बारिश

हालांकि जून महीने में अब तक प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा हुई है. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में औसत की तुलना में लगभग 23 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है. पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में सामान्य से करीब 55 प्रतिशत कम बारिश हुई है. दूसरी ओर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग वाले पश्चिमी क्षेत्रों में औसत से लगभग 2 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है.

इन जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने भिंड, दतिया, छतरपुर, पन्ना और सागर जिलों के लिए तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है. इन इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

पश्चिमी जिलों में बनी रहेगी तेज धूप

वहीं प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क बना रह सकता है. इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, आगर-मालवा, राजगढ़ और शाजापुर में तेज धूप और गर्म मौसम बने रहने के आसार हैं. मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है.

ये भी पढे़ं- MP Weather Update Today: 18 जून तक एमपी में दस्‍तक दे सकता है मानसून, 6 जिलों में गिरेंगे ओले, भोपाल-ग्वालियर में चलेगी आंधी

ज़रूर पढ़ें