MP Weather: एमपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में बरसेंगे बादल

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. प्रदेश में मजबूत मानसूनी सिस्टम सक्रिय होने से बारिश का दौर तेज हो गया है.
MP Weather Today

मध्यप्रदेश का मौसम

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. प्रदेश में मजबूत मानसूनी सिस्टम सक्रिय होने से बारिश का दौर तेज हो गया है. रविवार को पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि सोमवार के लिए मौसम विभाग ने छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है.

प्रदेश में सक्रिय हैं कई मौसम सिस्टम

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि प्रदेश से मानसून ट्रफ गुजर रही है. इसके साथ ही एक निम्न दबाव का क्षेत्र और डिप्रेशन भी सक्रिय है. आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम और ज्यादा सक्रिय रहेगा. इसी वजह से 27 से 30 जुलाई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

सामान्य से अब भी कम हुई बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अब तक मध्य प्रदेश में औसतन 334.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस समय तक 395.2 मिमी वर्षा हो जानी चाहिए थी. यानी प्रदेश में अब भी सामान्य से करीब 15 प्रतिशत कम बारिश हुई है. पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा की कमी 18 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 13 प्रतिशत दर्ज की गई है.

ये भी पढे़ं- MP Weather: एमपी में बरकरार है बारिश का दौर! कई जिलों में अलर्ट, जानिए मौसम का अपडेट

ज़रूर पढ़ें