Weather News: घर से निकलते सयम साथ रख लें छाता, इन जिलों में शुरू होने वाला है बारिश का तांडव, अलर्ट जारी
फाइल फोटो
Weather Update: एमपी के कई जिलो में 8 अगस्त को तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा. राजगढ़, नर्मदापुरम, नीमच, गुना, रीवा, मऊगंज और सागर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है. ऐसे में अगर आप घर से बाहर निकले या फिर दफ्तर जाएं तो अपने साथ छाता या रेनकोट जरूर रखें. क्योकिं कब बारिश शुरू हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता.
3 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश के 3 जिले- पन्ना, सतना और रीवा में शनिवार को हैवी रेन यानी, भारी बारिश का अलर्ट है. इन जिलों में अगले 24 घंटे में 4 इंच तक बारिश हो सकती है. वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत 52 जिलों में बूंदाबांदी होने का अनुमान है. इसके अलावा कई जगह बिजली कड़क सकती है.
आसमान में छाए रहेंगे बादल
अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और डिंडौरी में बारिश की संभावना कम है, लेकिन यहां आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान में कमी आ सकती है. इसके साथ ही उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बना हुआ है. इसी वजह से प्रदेश में नमी आ रही है और बारिश का दौर बना हुआ है.
23 प्रतिशत बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, पर्देश के पूर्वी हिस्से जैसे- जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग में अभी तक केवल 23 प्रतिशत बारिश ही दर्ज हुई है जो इस सीजन की सबसे कम बारिश है. वर्तमान में प्रदेश के 49 जिलों में 5% से 48% तक पानी कम गिरा है. ऐसे में यहां सूखे के हालात बन रहे हैं. हालांकि, मानसून बीतने के बाद ही जिला स्तर पर सूखा घोषित किया जाता है. वहीं पश्चिमी हिस्से के ग्वालियर, भिंड, बुरहानपुर, देवास, खंडवा और खरगोन में ही औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई.
ये भी पढ़ें: Asian Weightlifting Championship में छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया मान, CM साय ने दी बधाई