MP Weather: एमपी में बरकरार है बारिश का दौर! कई जिलों में अलर्ट, जानिए मौसम का अपडेट

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में जनजीवन को प्रभावित किया है.
weather update

मौसम

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में जनजीवन को प्रभावित किया है. बीते चार दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है.

मौसम विभाग का कहना है कि मजबूत मानसूनी सिस्टम के प्रभाव से अगले चार दिनों तक राज्य के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है. विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जारी मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की अपील की है.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

शनिवार को भोपाल और इंदौर संभाग समेत प्रदेश के मध्य, पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने भोपाल, विदिशा, रायसेन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, उमरिया, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा

बारिश के दौरान कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा. ऐसे में लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है.

किसानों के लिए जरूरी सलाह

मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय मानसूनी सिस्टम के चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. यह बारिश खरीफ फसलों के लिए लाभकारी मानी जा रही है, हालांकि जिन क्षेत्रों में अधिक वर्षा हो रही है वहां खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी की उचित व्यवस्था बनाए रखने की सलाह भी किसानों को दी गई है.

ये भी पढे़ं- MP Weather: एमपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, IMD ने 5 जिलाें जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट

ज़रूर पढ़ें