MP Weather: दो दिन और थमेगी बारिश, 6 अगस्त से फिर बदलेगा मौसम, प्रदेश में अब तक 16% कम बरसे बादल

MP Weather Update: सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में केवल बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली, जबकि कहीं भी जोरदार बारिश दर्ज नहीं की गई.
weather update

मौसम

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में फिलहाल तेज बारिश की संभावना नहीं है. सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में केवल बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली, जबकि कहीं भी जोरदार बारिश दर्ज नहीं की गई. मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 और 5 अगस्त तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा. इसके बाद 6 अगस्त से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर कई जिलों में एक बार फिर अच्छी बारिश का दौर शुरू हो सकता है.

बारिश का आंकड़ा सामान्य से पीछे

लगातार चार दिनों से भारी बारिश नहीं होने का असर प्रदेश के कुल वर्षा आंकड़ों पर भी दिखाई देने लगा है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अब तक मध्य प्रदेश में औसतन 404.2 मिमी यानी 15.9 इंच बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस समय तक करीब 482 मिमी या 19 इंच वर्षा हो जानी चाहिए थी. इस तरह राज्य में सामान्य से लगभग 16 प्रतिशत कम बारिश हुई है.

खबर को अपडेट किया जा रहा है…

ज़रूर पढ़ें