‘अगर रामचंद्र ने एक शादी की तो रहीम को भी एक ही करनी चाहिए…’, UCC पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
सीएम मोहन यादव (फाइल फोटो)
UCC in MP: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर भाषण देते हुए कहा कि अलग-अलग धर्मों के लोगों के लिए अलग-अलग पर्सनल लॉ नहीं होने चाहिए और कानून के तहत सभी के साथ एक जैसा व्यवहार होना चाहिए. चाहे वह किसी भी धर्म का व्यक्ति हो. सीएम ने इस दौरान संकेत दिए कि जल्द ही प्रदेश में यूसीसी लागू किया जाएगा.
सीएम मोहन यादव ने कहा, “अगर रामचंद्र नाम का व्यक्ति एक बार शादी करता है, तो रहीम नाम के व्यक्ति से भी सिर्फ एक बार शादी करने की उम्मीद की जा सकती है.” सीएम ने यह बात इंदौर जिला अस्पताल में 300 बिस्तरों के भवन के उद्घाटन के अवसर पर कही. उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार 20 जुलाई से शुरू हो रहे मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में UCC बिल लाने की योजना पर आगे बढ़ रही है.
हमारी सरकार विधानसभा के इसी वर्षाकालीन सत्र में UCC को पास कराने के लिए आगे बढ़ रही है।@MPVidhanSabha #UniformCivilCode pic.twitter.com/4u4T6p6sc2
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 15, 2026
10 लाख से ज्यादा लोगों से लिया गया सुझाव
सीएम मोहन यादव ने कहा, हमने प्रदेश के सभी लोगों से राय लेने के लिए एक कमिटी का गठन किया है. कमिटी के सदस्य सभी 10 संभाग के 55 जिले में गए और अलग-अलग धर्मों, समुदायों और राजनीतिक पार्टियों के लोगों से बातचीत की. प्रदेश के करीब 10 लाख से ज्यादा लोगों से सुझाव लिया गया है. इसके बाद ही यूसीसी लागू करने का निर्णय लिया जा रहा है.
ये भी पढ़ेंः भोपाल एयरपोर्ट से छिना नंबर एक का खिताब! एमपी के इस हवाई अड्डे ने मारी बाजी
कांग्रेस ने UCC को सिर्फ ‘हिंदू-मुस्लिम नजरिए’ से देखा
इस दौरान सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस ने इस मुद्दे को सिर्फ ‘हिंदू-मुस्लिम नजरिए’ से देखा. कांग्रेस ने यूसीसी में सलाह-मशवरे से अपने आप को अलग रखा. मैं जिम्मेदारी से कहना चाहूंगा कि UCC पर भी कांग्रेस ने अपना सामान्य दोहरा रवैया अपनाया. इस दौरान उन्होंने भोजशाला पर भी बात की.