MP Weather: एमपी में 3 मौसमी सिस्‍टम एक्टिव, IMD ने 17 जिलों में जारी किया अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट

MP Weather Update: मौसम केंद्र भोपाल ने अगले 24 घंटे के लिए इंदौर और उज्जैन संभाग समेत 17 जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है.
weather update

मौसम

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में सक्रिय तीन मजबूत मानसूनी सिस्टम के चलते प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. पिछले करीब 60 घंटे से कई इलाकों में रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है. मौसम केंद्र भोपाल ने अगले 24 घंटे के लिए इंदौर और उज्जैन संभाग समेत 17 जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है.

तीन सिस्टम से बना बारिश का मजबूत दौर

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक प्रदेश के मध्य हिस्से से गुजर रही मानसून ट्रफ, सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण और पूर्व-पश्चिम दिशा में बने शियर जोन के संयुक्त प्रभाव से बारिश का दौर बना हुआ है. 20 और 21 जुलाई की रात से शुरू हुई वर्षा बुधवार देर रात तक कई क्षेत्रों में जारी रही.

40 से ज्यादा जिलों में हुई झमाझम बारिश

बुधवार को भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. लगातार वर्षा के कारण कई सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ, जबकि बांधों और अन्य जल स्रोतों में जलस्तर बढ़ने से स्थिति बेहतर हुई है. बारिश के चलते दिन के तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई.

चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए आलीराजपुर, धार, बड़वानी और खरगोन जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं नीमच, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, सीहोर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, उमरिया, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

इन जिलों में भी बारिश के आसार

इसके अलावा भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, झाबुआ, बुरहानपुर, खंडवा, मंदसौर, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, डिंडौरी, सतना, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी दिनभर कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है.

ये भी पढे़ं- MP Weather Update: सावधान! एमपी में बिगड़ने वाला है मौसम का मिजाज, अगले 48 घंटे इन जिलों पर भारी

ज़रूर पढ़ें