भोपाल की सड़कों पर इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद भी नहीं बनी सहमति, अब मैदान में उतरे सीनियर रेजिडेंट्स

Bhopal News: गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) में इंटर्न डॉक्टरों के समर्थन में जूनियर डॉक्टरों, मेडिकल टीचर्स और सीनियर रेजिडेंट्स के उतरने से आंदोलन और व्यापक हो गया है.
Intern doctors protest on the streets of Bhopal

भोपाल की सड़कों पर इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन

Bhopal News: भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है. आज भी ओपीडी बंद रहने से मरीजों को बड़ी परेशान का सामना करना पड़ेगा. गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) में इंटर्न डॉक्टरों के समर्थन में जूनियर डॉक्टरों, मेडिकल टीचर्स और सीनियर रेजिडेंट्स के उतरने से आंदोलन और व्यापक हो गया है.

कलेक्टर से हुई बातचीत, नहीं बनी सहमति

देर रात भोपाल कलेक्टर ने गांधी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की. स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर चर्चा हुई, लेकिन सहमति नहीं बन सकी. बातचीत के बाद कलेक्टर ने कहा कि छात्रों की बात प्रतिनिधियों से हो रही है और चर्चा को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखना चाहिए.

खबर को अपडेट किया जा रहा है…

ज़रूर पढ़ें