21 जून को दुर्लभ खगोलीय घटना, जीरो शैडो डे पर नहीं दिखेगी परछाई; MP के 14 जिले बनेंगे गवाह
File Photo.
MP News: कल यानी 21 जून को सबसे बड़ा दिन होगा. इस दिन दुर्लभ खगोलीय घटना देखने को मिलेगी. भरी दोपहर में आपकी परछाई गायब हो जाएगी. ये हैरान कर देना वाला कल जीरो शैडो डे पर दिखाई देगा. मध्य प्रदेश के 14 जिलों में ये खगोलीय घटना देखी जाएगी.
कर्क रेखा पर स्थित MP के 14 शहर बनेंगे गवाह
ये इस पूरी घटना में सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध में अपनी चरम सीमा पर होगा. जिसके कारण दोपहर में सूर्य सिर के ठीक ऊपर होगा. ऐसे में व्यक्ति की परछाई दोनों पैरों के ठीक नेती आ जाएगी. दरअसल सूर्य अपनी 6 महीने की उत्तरायण यात्रा पूरी करने जा रहा है. जो कि रविवार को एक बजकर 57 मिनट पर पूरी हो जाएगी. ऐसे में सूरज सिर के ऊपर ठीक 90 डिग्री पर होगा. मध्य प्रदेश के जिन 14 जिलों से ये कर्क रेखा होकरर गुजरती है. ये सभी इस दुर्लभ खगोलीय घटना के गवाह बनेंगे.
बिना उपकरण के देख पाएंगे दुर्लभ घटना
21 जून को साल का सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात होती है, इसे समर सॉल्सिटिस कहते हैं. इस खगोलीय घटना के कारण केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि ऊंची ईमारतें और ऊंचे खंभों की परछाई भी उनके पैरों पर आ जाएगी.
इस घटना को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. खासकर छोटे बच्चें ऐसी घटनाओं को देखकर आनंदित होते हैं. इस घटना को बिना किसी उपकरण के देख पाएंगे. सूर्य की यह उत्तरायण यात्रा पिछले साल 21 दिसंबर को शुरू हुई थी, जो कि कल पूरी होगी.
ये भी पढ़ें: तलाक…तलाक..तलाक… इंदौर में फिर तीन तलाक, आए दिन होता था झगड़ा; पुलिस ने केस दर्ज किया