Indore: खजराना गणेश को अर्पित की गई 40 इंच की राखी, राष्ट्रभाव की थीम पर हुई तैयार

इंदौर में रक्षाबंधन पर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इस खास अवसर पर शुक्रवार को प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश को 40 इंच बाय 40 इंच की भव्य राखी अर्पित की गयी.
Khajrana Ganesh

खजराना गणेश मंदिर

इंदौर में रक्षाबंधन पर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इस खास अवसर पर शुक्रवार को प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश को 40 इंच बाय 40 इंच की भव्य राखी अर्पित की गयी.
इस विशेष राखी को तैयार करने में करीब ढाई महीने का समय लगा है. राखी को विशेष रूप से श्रद्धा और आस्था के साथ तैयार किया गया है.

पालरेचा परिवार निभाता है परंपरा

पालरेचा परिवार पिछले 23 वर्षों से रक्षाबंधन के अवसर पर खजराना गणेश को राखी अर्पित करने की परंपरा निभाता आ रहा है. इस वर्ष यह परंपरा अपने 24वें वर्ष में प्रवेश कर रही है. परिवार का कहना है कि हर साल भगवान गणेश के लिए विशेष राखी तैयार की जाती है और रक्षाबंधन के दिन उसे मंदिर में विधि-विधान और पूरी आस्था के साथ अर्पित किया जाता है.

राखी की थीम

इस वर्ष राखी की मूल थीम ‘राष्ट्रभाव’ और ‘वंदे मातरम के 150 वर्ष’ पर आधारित है, जो इंदौर की कला के माध्यम से पूरे देश में राष्ट्रीय चेतना का संचार करती है. कमल के भव्य आकार में तैयार इस राखी में सनातन संस्कृति के प्रमुख स्तंभों को समाहित किया गया है.

खरगोन में भी सिद्धी विनायक को अर्पित की गई राखी

ठीक इसी तरह खरगोन में भी रक्षाबंधन के पर्व पर सिद्धी विनायक गणेश भगवान को सबसे बड़ी राखी चढ़ाई गई. 16 स्क्वायर फीट की इस राखी में 12 ज्योतिलिंग तस्वीरें हैं.

खरगोन की बेटी की पलक ने करीब 15 दिन में ये अद्भूत और आकर्षक राखी बनाई है. खरगोन में परंपरा अनुसार सुबह भगवान गणेश को राखी बांधने के बाद शहर में राखी बांधने की परम्परा है.

ये भी पढ़ें: 40 से कम उम्र के नेताओं में राजनीतिक परिवारों का दबदबा! क्‍या है संसद-विधानसभाओं में युवाओं की तस्वीर

ज़रूर पढ़ें