Ladli Behna Yojana 39th Installment: लाडली बहनों काे रक्षाबंधन का तोहफा, आज CM मोहन यादव करेंगे खातों में 1750 रुपये ट्रांसफर
लाडली बहना योजना
CM Transfers Amount Today: मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है. आज 19 अगस्त बुधवार को सीएम मोहन यादव मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 13 हजार से अधिक पात्र लाडली बहनों के खातों में कुल 2,148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे. इसके साथ ही सीएम मैहर जिले को 256 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात भी देंगे.
सीएम मोहन यादव लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त के रूप में महिलाओं को 1500 रुपये प्रति महीने देते हैं, लेकिन इस बार सीएम यादव लाडली बहनों को रक्षाबंधन के शगुन के तौर पर 250 रुपये प्रति हितग्राही की सहायता राशि भी देंगे. इसके हिसाब से प्रत्येक बहन के खाते में कुल 1750 रुपये डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए जाएंगे.
कितने बजे जारी होगी किस्त
सीएम मोहन याादव मैहर में होने वाले कार्यक्रम से लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी करने वाले हैं. इस कार्यक्रम में सीएम डीबीटी के माध्यम से बहनों के खातों में 1750 रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे. लाडली बहना योजना की राशि आज दोपहर 12 से 3 बजे के बीच जारी हो सकती है.
कैसे चेक करें राशि
लाडली बहना अपने खाते में आने वाली राशि को चेक करने के लिए दिए गए बिंदूओं का पालन करें.
- लाडली बहना योजना की राशि चेक करने के लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए.
- वेबसाइट पर जाने के बादएप्लीकेशन एंड पेमेंट के स्टेटस पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर मांगी गई सभी जानकारी को भर दें.
- स्क्रीन पर दिए गए कॉलम में एप्लीकेशन नंबर या फिर समग्र नंबर भर दें और नीचे दिए कैप्चा कोड को लिख दें.
- मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसे दर्ज कर दें.
- ओटीपी दर्ज करने के बाद लाडली बहनों को अकाउंट का स्टेटस दिखाई देने लगेगा.
ये भी पढे़ं- लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त इस तारीख को हो सकती है जारी, जानिए क्या रक्षाबंधन का बोनस मिलेगा