13 नवंबर को आएगी लाडली बहना योजना की 42वीं किस्‍त, CM माेहन यादव ट्रांसफर करेंगे राशि

Ladli Behna 42nd Installment Update: लाडली बहना योजना की 42वीं किस्‍त 13 नवंबर को मुख्‍यमंत्री मोहन यादव शिवपुरी के पिछोर में आयोजित कार्यक्रम से महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे.
ladli behna yojana

लाडली बहना योजना

Ladli Behna 42nd Installment Date: मध्‍य प्रदेश की लाडली बहनों के खाते में 41वीं किस्‍त का पैसा आने के बाद से अब महिलाओं को योजना की 42वीं किस्‍त का बेसब्री से इंतजार है. लाडली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने का एक बड़ा माध्‍यम बन चुकी है. इस योजना के तहत हर महीने पात्र महिलाओं को 1500 रुपये की आर्थिक सहायता राशि खाते में भेजी जाती है.

कब आएगी 42वीं किस्‍त का पैसा?

हाल ही में 14 अक्टूबर को मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने योजना की 41वीं किस्‍त की राशि महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की थी. इस राशि के आने के बाद सभी को अगली किस्‍त का इंतजार होने लगा. हर महीने योजना की किस्‍त 10 से 15 तारीख को जारी हो जाती है. इस बार 13 नवंबर को मुख्‍यमंत्री मोहन यादव शिवपुरी के पिछोर में आयोजित कार्यक्रम से महिलाओं के बैंक खातों में योजना का पैसा ट्रांसफर करेंगे.

सूची से क्यों कट सकते हैं नाम

योजना के तहत इस बार कुछ जरूरी दस्‍तावेज पूरे न होने या फिर पात्रता के नियमों में बदलाव होने के चलते कुछ महिलाओं के नाम सूची से हट जाते हें. ऐसे में महिलाओं को ध्‍यान देना होता है कि उनकी आयु सीमा क्या है, समग्र आईडी की जानकारी, बैंक खातें की सभी जरुरी तकनीकी खामी होती है तो सरकार जांच प्रक्रिया के दौरान आपका नाम योजना के पात्रता श्रेणी से हटा सकती है.

सूची में अपना नाम कैसे चेक करें

पात्र महिलाएं योजना में अपने नाम की जानकारी देखने और उनका नाम लिस्‍ट में शामिल है या नहीं इसको जानने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/lbyapplicationstatus.aspx पर जाकर आसानी से अपना स्‍टेटस चेक कर सकती हैं. वेबसाइट पर जाकर महिलाएं अपना रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर या समग्र आईडी नंबर दर्ज करके अपने नाम का स्‍टेटस चेक कर सकती हैं.

नाम कट जाने पर क्या करना होगा?

लाडली बहना योजना में यदि आपका नाम सूची में नहीं दिखाई देता है, तो आपको बिल्‍कुल भी परेशान होने की जरुरत नहीं है. आप अपनी नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, ग्राम पंचायत कार्यालय या फिर जनपद पंचायत कार्यालय में जाकर संपर्क कर सकही हैं. यहां मौजूद अधिकारी आपके नाम के सूची में नहीं होने का कारण पता करके उससे संबंधित जरुरी दस्‍तावेज दोबारा अपडेट करके नाम जोड़ने की प्रक्रिया में मदद करेंगे.

ज़रूर पढ़ें