MP Weather Today: एमपी में बदला मौसम का मिजाज, अगले 3 दिन प्रदेश में हल्‍की बारिश का दौर, जानिए मौसम का पूरा अपडेट

MP Weather Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 11 से 13 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी.
aaj ka mausam

आज का मौसम

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम अपेक्षाकृत शांत रहने के संकेत हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 11 से 13 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी. फिलहाल किसी भी जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है. हालांकि 14 जुलाई से नया मौसम सिस्टम असर दिखा सकता है, जिससे कुछ जिलों में फिर तेज बारिश होने की संभावना है.

आज सभी जिलों में बारिश के आसार

शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत प्रदेश के सभी 55 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है. कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विभाग का कहना है कि मौजूदा सिस्टम कमजोर पड़ रहा है, इसलिए अगले तीन दिन हल्की बारिश का दौर बना रहेगा.

खबर को अपडेट किया जा रहा है…

ज़रूर पढ़ें