MP में आशा कार्यकर्ताओं के 3062 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरु हुए, ये है पूरी प्रोसेस
सांकेतिक तस्वीर
MP Asha Workers Recruitment: मध्य प्रदेश में आशा कार्यकर्ताओं के 3062 पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. 16 नवंबर से फॉर्म भरने की शुरुआत हो गई है. अंतिम तारीख 16 दिसंबर 2026 है, यानी एक महीने का समय दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से भर्ती की जा रही है. इन पदों के लिए महिलाओं को चयन ग्रामीण और जिला स्तर पर तय मानक प्रक्रिया के तहत किया जाएगा. एमपी ई-सेवा पोर्टल पर जाकर फॉर्म भरे जा सकते हैं.
पदों के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?
स्वास्थ्य विभाग ने आशा कार्यकर्ता के पद पर कार्य करने के लिए कुछ शर्तें और योग्यताएं निर्धारित की गई हैं.
- आवेदन करने वाली महिलाओं की उम्र 21 से 45 साल के बीच होनी चाहिए.
- महिलाओं को उसी गांव का निवासी होना जरूरी है. जिस गांव के लिए आशा कार्यकर्ता का चयन हुआ है.
- आशा कार्यकर्ता के लिए महिलाओं को विवाहित होना जरूरी है.
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है.
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इच्छुक अभ्यर्थी महिलाओं को मध्य प्रदेश के ई-सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा.
- ई-सेवा की आधिकारिक वेबसाइट https://eseva.mp.gov.in/ पर क्लिक करें.
- आशा कार्यकर्ता भर्ती 2026 आवेदन लिंक खोलें.
- इसके बाद मांगी गई आवश्यक जानकारी नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता आदि भरें.
- इसके साथ ही दस्तावेजों को अपलोड करें.
- फॉर्म सबमिट करें. इसके साथ ही आप सबमिट फॉर्म की कॉपी प्रिंट कर सकते हैं.
बगैर लिखित परीक्षा के चयन होगा
आशा कार्यकर्ताओं का चयन ग्राम सभा, विकासखंड और जिला स्तर पर किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी. भर्ती की पूरी प्रक्रिया जिला कलेक्टर की अध्यक्षता वाली स्वास्थ्य समिति की निगरानी में होगी. प्रोसेस की बात करें तो सबसे पहले आवेदन प्राप्त किए जाएंगे. ग्रामसभा में आवेदनों पर विचार किया जाएगा. बाद की प्रोसेस, जांच और अनुमोदन के लिए भेज दिया जाएगा.



