MP IAS Transfer: 8 आईएएस अफसरों के तबादले, मिशा सिंह की जगह अब इन्हें मिली शहडोल की कमान

MP IAS Transfer: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से विचार-विमर्श के बाद सरकार ने 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. तीन जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं.
MP IAS Transfer

MP IAS Transfer, सांकेतिक तस्वीर

MP IAS Transfer: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से विचार-विमर्श के बाद सरकार ने 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. जबकि तीन जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं. मोहन यादव सरकार ने रतलाम से शहडोल में कलेक्टर पदस्थ की गई आईएएस अधिकारी मिशा सिंह को अब अपर आयुक्त नगरीय विकास और आ‌वास विभाग भोपाल में पदस्थ किया है.

  • पार्थ जायसवाल शहडोल के कलेक्टर बने
  • मृणाल मीणा छतरपुर जिले के कलेक्टर बने
  • कुमार सत्यम बालाघाट के कलेक्टर बने
  • मिशा सिंह को अपर आयुक्त की जिम्मेदारी

मिशा सिंह का शहडोल कलेक्टर का आदेश बदला

दरअसल रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह गर्भवती हैं और उन्होंने अपना तबादला शहडोल किए जाने के बाद राज्य सरकार से आवेदन कर आग्रह किया था कि उनकी पोस्टिंग भोपाल, इंदौर में रखी जाए. इसी के चलते दो दिन पहले जारी हुई 20 आईएएस अफसरों की तबादला सूची में रतलाम के नए कलेक्टर बनाए गए जीएडी के उपसचिव अजय कटेसरिया की जॉइनिंग को होल्ड कर दिया गया था. अब जबकि आज जारी आदेश में मिशा सिंह की पोस्टिंग भोपाल में हो गई है तो रतलाम के नए कलेक्टर का चार्ज कटेसरिया ले सकेंगे.

ये भी पढ़ेंः धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद एथेनॉल के मुद्दे पर बड़े आंदोलन की तैयारी में AAP, केजरीवाल का बड़ा ऐलान

ज़रूर पढ़ें