कांग्रेस राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खार‍िज, तेलंगाना में दर्ज केस छिपाने का आरोप

MP Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश कांग्रेस की राज्यसभा चुनाव की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है. उन पर जानकारी छिपाने का आरोप लगाया गया है.
मीनाक्षी नटराजन

मीनाक्षी नटराजन

MP Rajaysabha Election: मध्य प्रदेश कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा झटका लगा है. मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर  कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है. भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार महेश केवट ने शुरुआत में ही इसको लेकर आपत्ति जताई थी. इसके बाद तमाम बीजेपी नेता विधानसभा पहुंचे थे.

हालात यह बने कि कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच मारपीट तक हो गई थी. बीजेपी की आपत्त‍ि के बाद मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र की जांच की गई. इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने ये फैसला लिया है.

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को लेकर कई तरह के आरोप लगाए गए थे. इनमें सबसे बड़ा आरोप था कि हैदराबाद कोर्ट में लंबित एक मामले की जानकारी नामांकन पत्र में छिपाई गई है, जो कि पूरी तरह से गलत है. इस आरोप के बाद पर्यवेक्षक की तरफ से प्रत्याशी से जवाब मांगा गया था. हालांकि रिटर्निंग प्रत्याशी के द‍िए गए जवाब से संतुष्ट नहीं हुए. यही वजह है कि नामांकन रद्द कर द‍िया गया.

मीनाक्षी नटराजन का नमांकन रद्द होने पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि यह लोकतंत्र की हत्या है. उन्होंने कहा है कि हम इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे. साथ ही कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ सड़क पर उतरेगी। कांग्रेस नेता विधानसभा से निकल गए हैं.

सच्चाई की जीत हुई- राकेश स‍िंंह

मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज करने की जानकारी दी है. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सच्चाई की जीत हुई है.

कांग्रेस ने किया था आरोपों को खारिज

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लगाए गए आरोपों को लेकर मध्यप्रदेश नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोपों को निराधार बताया था. उन्‍होंने दावा किया था कि मीनाक्षी के खिलाफ कोई आपराधिक प्रकरण नहीं है. उन्‍होंने कहा था कि उन्हें कोर्ट से केवल एक नोटिस मिला था.

दूसरी तरफ कांग्रेस अपने विधायकों को बेंगलुरु शिफ्ट करने की तैयारी कर रही थी. हालांकि फिलहाल के लिए उनकी पोस्टिंग को रोक दिया गया है. र‍िटर्निंग अध‍िकारी के फैसले के बाद अब कांग्रेस के सभी अरमान धरे के धरे रह गए. 

ये भी पढ़ें:MP Rajya Sabha Election: एमपी विधानसभा बनी अखाड़ा, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

ज़रूर पढ़ें