MP Weather Today: अगले 24 घंटों में जोरदार बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से चलेगी हवाएं, जानें आज का मौसम

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में इन दिनों अजीबोगरीब मौसम बना हुआ है. मानसून को लेकर भी मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया है. आइए जानते है कैसा रहेगा आजा का मौसम?
mp Weather Report today

मध्य प्रदेश मौसम अपडेट

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में इन दिनों अजीबोगरीब मौसम बना हुआ है. कहीं पर तेज धूप निकल रही है तो कहीं पर बारिश की फुहारें पड़ रही है. कहीं-कहीं पर तो आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ तेज बारिश भी हो रही है. मानसून के लेकर मौसम विभाग का कहना है कि दो दिनों भीतर मानसून राज्य में प्रवेश कर सकता है. इसके छिंदवाड़ा जिले से प्रवेश की संभावना जताई जा रही है. आइए जानते है कि कैसा रहेगा आज का मौसम?

इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के अधिकांश मध्य, दक्षिणी और पूर्वी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. कुल 41 जिलों के लिए अलर्ट है. भोपाल, जबलपुर, इंदौर, रीवा, धार, विदिशा, गुना, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, सिंगरौली, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, देवास, शाजापुर, उमरिया, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, सागर, कटनी, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इन सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश की संभावना जताई जा रही है. इतना ही नहीं यहां पर 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है.

नरसिंहपुर और सीधी में लू का प्रकोप

इसके अलावा नरसिंहपुर और सीधी में लू का प्रकोप देखने को मिलेगा, जो उमस के साथ मिलकर जनजीवन अस्त-व्यस्त करेगा. ग्वालियर-चंबल संभाग समेत राज्य के उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र जैसे- भिंड, श्योपुर, गुना, मुरैना, शिवपुरी, नीमच और मंदसौर आज पूरी तरह शुष्क रहेंगे. इन स्थानों में तपिश से फौरन राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है.

ये भी पढे़ं: MP News: बीजेपी की 106 सदस्यीय कार्यसमिति घोषित, 41 आमंत्रित सदस्य शामिल

ज़रूर पढ़ें