Shivpuri News: शिवपुरी में मानसून का तांडव, बारिश ने सड़कों को बनाया दरिया, बच्चों से भरी स्कूल वैन गड्ढे में फंसी

मध्यप्रदेश में मानसून की तेज बारिश से शिवपुरी की सड़कें जलमग्न हो गईं और जगह-जगह जलभराव से राहगीरों को परेशानी हुई. न्यू पुलिस लाइन स्टेशन रोड पर पानी से भरे गड्ढे में एक स्कूली वैन फंस गई, जिससे शहर की सड़क व्यवस्था पर सवाल उठे.
शिवपुरी

शिवपुरी/ इमेज सोर्स- विस्तार न्यूज इनपुट

Shivpuri News: मध्यप्रदेश में मानसून अपने असली रंग दिखा रहा है. प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखी जा रही है. कई जगहों में पिछले दो दिनों से बिना रुके बारिश हो रही है. राजधानी भोपाल का हाल भी कुछ ऐसा ही है.

बारिश से लबालब शिवपुरी की सड़कें

वहीं, शिवपुरी में सोमवार रात हुई बारिश के बाद कई सड़कें लबालब नजर आईं. जगह-जगह जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. बारिश के पानी के कारण सड़कों पर मौजूद गड्ढे भी दिखाई नहीं दे रहे थे, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया.

गड्ढे में फंसी स्कूली वैन

इसी दौरान न्यू पुलिस लाइन स्टेशन रोड पर पानी से भरी सड़क के बीच एक स्कूली वैन गहरे गड्ढे में फंस गई. वैन में स्कूली बच्चे सवार थे। वैन को गड्ढे से निकालने के लिए बच्चों ने टायर के नीचे पत्थर डालकर मदद करने की कोशिश की. काफी मशक्कत के बाद वैन को निकालने का प्रयास किया गया.

बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव और गड्ढों की स्थिति ने शहर की सड़क व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी भरने के कारण गड्ढे नजर नहीं आते, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

ये भी पढ़ें:‘आधी रात तुर्की में बदला व‍िमान…’,डोनाल्‍ड ट्रंप की जान को था खतरा, ऐसे रचा गया पूरा सीक्रेट ऑपरेशन

ज़रूर पढ़ें