गूगल से रेकी फिर ट्रेन से सफर…लूटे 11 करोड़, एमपी की महिला चोर गिरोह का ऐसे हुआ भंडाफोड़
एमपी न्यूज
Madhya Pradesh: राजगढ़: चोरी की तमाम वारदातें सुनकर हड़कंप मच जाता है. इसी तरह मध्यप्रदेश की महिलाओं ने चोरी के बड़े कांड को अंजाम दिया. ये शातिर महिलाएं पलक झपकते ही रुपये साफ करने में माहिर बताई गई हैं. इनमें से कुछ महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी में जो खुलासे हुए हैं उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए हैं.
गूगल मैप से करता थीं बैंकों की रेकी
महिला गिरोह के चोरी करने का तरीका बिल्कुल अनोखा है. पूछताछ में पता चला कि, वह गूगल मैप के जरिए रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित बैंकों की लोकेशन पहले से तलाश लेती थी. इसके बाद माय ट्रेन एप के माध्यम से ट्रेनों के आवागमन का समय देखकर स्टेशन से बाहर निकलती थी. और फिर सामने वालों का बैग काटकर रुपये चोरी कर लेती थीं. हाल ही में गिरोह में शामिल महिलाओं ने उत्तरप्रदेश के शामली में चोरी की घटना को अंजाम दिया. वहीं, यूपी के कई जगहों पर पहले भी महिलाएं चोरी कर चुकी हैं.
11 करोड़ से ज्यादा रकम बरामद
पूछताछ में यह भी पता चले कि यह महिलाएं चोरी की वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद वे ट्रेन में बैठकर चली जाती थीं. महिलाएं मध्य प्रदेश से ट्रेन से दिल्ली और फिर वहां से शामली पहुंची थी. पुलिस के मुताबिक , आरोपित महिलाओं के गांव कडिया सांसी और गुलखेड़ी की अधिकतर महिलाएं चोरी की घटनाओं में शामिल रही हैं. वहीं पुलिस ने यह भी बताया कि, विभिन्न राज्यों की पुलिस अब तक इनके गांव की महिलाओं से करीब 11 करोड़ रुपये से अधिक की रकम बरामद कर चुकी है.
कुछ आरोपी अभी भी फरार
जानकारी के अनुसार, इन महिलाओं ने चोरी की कई वारदात को अंजाम दिया है. गिरोह में शामिल कुछ को गिरफ्तार कर लिया गया है.वहीं मंडी मार्श गंज में हुई चोरी के मामले में मोटी और पिंकी नाम की महिलाएं फरार हैं, जबकि पालिका मार्केट स्थित बैंक से चोरी के मामले में अमिका और जानकी नाम की महिलाएं फरार हैं. फिलहाल पुलिस इनकी जांच में जुटी हुई है. पकड़ी गई महिलाओं ने पूछताछ में अपना नाम सोनम उर्फ सोनिका और शिवली उर्फ अनीता बताया, जो मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बोडा थाना क्षेत्र के कडिया सांसी और गुलखेड़ी गांव की रहने वाली हैं.
Bhopal Master Plan: भोपाल का मास्टर प्लान 2047 जारी, सीएम मोहन यादव ने बताया क्या है इसमें खास