Vistaar NEWS

सीएम मोहन यादव ने की राज्यपाल पटेल से मुलाकात, बताया-यूसीसी के लिए आ चुके 9 लाख से ज्यादा सुझाव

cm mohan yadav,

सीएम मोहन यादव की राज्यपाल से मुलाकात

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 29 जून को राजधानी भोपाल स्थित लोकभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्यपाल पटेल को समान नागरिक संहिता सहित कई कार्य योजनाओं से अवगत कराया. सीएम डॉ. यादव ने राज्यपाल पटेल के साथ रोजगार और निवेश पर भी चर्चा की.

इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज लोक भवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल जी से भेंट की. इस अवसर पर राज्यपाल को प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने को लेकर 9 लाख से अधिक प्राप्त सुझावों, व्यापक जनसमर्थन एवं आगामी कार्ययोजना से अवगत कराया.

उपलब्धियों पर हुई बातचीत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्यपाल के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान के सफल क्रियान्वयन, गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा में प्रस्तावित शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों, 4 कृषि उपजों को प्राप्त जीआई टैग से किसानों को मिलने वाले लाभ, सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार, एमएसएमई एवं स्टार्ट-अप को प्रोत्साहन, औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन से जुड़े विभिन्न प्रयासों एवं उपलब्धियों पर भी चर्चा हुई.

मानसून सत्र में आ सकता है विधेयक

बता दें कि सरकार 20 जुलाई से प्रारंभ होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में यूसीसी विधेयक प्रस्तुत करने की तैयारी है. इसका प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रसाद देसाई की अध्यक्षता वाली समिति ने आमजन से 12 प्रश्नों पर सुझाव मांगे थे. सुझाव देने वालों में 42 प्रतिशत पुरुष, 58 प्रतिशत महिलाएं और सौ से अधिक उभयलिंगी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Balaghat: देर रात सराफा व्यापारी से 9 लाख की लूट, बंदूक की नोक पर छीने सोने-चांदी के आभूषण

Exit mobile version