MP Weather: एमपी में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, रीवा-छतरपुर समेत 18 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट, सतना-मैहर में स्कूल बंद

MP Weather Update: MP Weather Update: मध्य प्रदेश में चक्रवात 'अर्नब' का असर दिखाई दे रहा है. प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश का दौर जारी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 18 जिलों में हेवी रेन की चेतावनी जारी की है.
weather

मौसम

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में चक्रवात ‘अर्नब‘ का असर दिखाई दे रहा है. प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश का दौर जारी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 18 जिलों में हेवी रेन की चेतावनी जारी की है. पिछले 24 घंटों की बात करें तो शहडोल, जबलपुर,सागर और रीवा के अधिकांश जिलों में भारी बारिश हुई. भारी बारिश के चलते सतना-मैहर जिले में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है. सतना में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक और मैहर में नर्सरी से क्लास 12वीं तक अवकाश रहेगा.

इन जिलों के लिए चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने सतना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. भिंड, दतिया, दमोह, पन्ना, कटनी, जबलपुर, रीवा, सीधी, मऊगंज, मंडला, डिंडौरी, शहडोल और उमरिया में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है.

अमरपाटन में सर्वाधिक बारिश

अमरपाटन में सर्वाधिक बारिश 68 मिमी दर्ज हुई. वहीं, टीकमगढ़ में 56 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. इसके साथ ही शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा संभागों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई. तापमान की बात करें तो नर्मदापुरम के पचमढ़ी में सबसे कम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बड़वानी जिले के तालुन में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

ये भी पढ़ें: खंडवा में गणेश विसर्जन में बड़ा हादसा, खदान के गहरे पानी में डूबे 5 युवक, 3 को बचाया, दो की तलाश जारी

प्रदेश में 6 फीसदी कम बारिश हुई

मध्य प्रदेश में 1 जून से 30 सितंबर के पीरियड में अब तक 880.5 मिमी (34.7) इंच बारिश हुई है. जो कि सामान्य बारिश से 2.2 इंच कम है. वहीं, ओवरऑल बात करें तो 6 फीसदी कम पानी गिरा है. पश्चिमी हिस्से में 11 फीसदी कम बारिश हुई. वहीं, पूर्वी हिस्से में सामान्य का आंकड़ा छू लिया है. प्रदेश से मानसून की विदाई में 4 दिनों का वक्त बचा है. राजस्थान के कई जिलों से मानसून लौट चुका है. 30 सितंबर तक मानसून एमपी से भी पीछे हट जाएगा.

ज़रूर पढ़ें