MP Weather: एमपी में मूसलाधार बारिश का दौर, IMD ने 14 जिलों में जारी किया अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है. मंगलवार को रीवा और बालाघाट समेत 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
आज का मौसम
MP Weather News: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है. मंगलवार को रीवा और बालाघाट समेत 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में कुछ इलाकों में 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है. प्रदेश में अगले तीन दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.
रीवा-बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट
रीवा और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. वहीं टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, कटनी, शहडोल, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.
खबर को अपडेट किया जा रहा है…