दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की बड़ी बैठक, दतिया के परिणाम पर होगी चर्चा, एमपी के सभी दिग्गज होंगे शामिल

Bhopal: मध्य प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने 4 अगस्त को दिल्ली में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुलाई है.
Congress

मध्य प्रदेश कांग्रेस

Bhopal: मध्य प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने 4 अगस्त को दिल्ली में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुलाई है. इस बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित प्रदेश के सभी सह-प्रभारी शामिल होंगे. बैठक में मध्य प्रदेश कांग्रेस की वर्तमान संगठनात्मक स्थिति, विधानसभा चुनाव की तैयारियों और प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों का विस्तृत आकलन किया जाएगा.

बैठक का सबसे अहम एजेंडा

सूत्रों के मुताबिक, बैठक का सबसे अहम एजेंडा ‘संगठन सृजन अभियान’ की समीक्षा रहेगा. प्रदेशभर में संगठन विस्तार और नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा होगी. जिला स्तर पर संगठन कितना सक्रिय है, बूथ और मंडल स्तर तक पार्टी की पहुंच कितनी मजबूत हुई है और संगठनात्मक कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किस स्तर तक हुआ है, इसकी रिपोर्ट हाईकमान के सामने रखी जाएगी.

जिलाध्यक्षों के कामकाज की समीक्षा

बैठक में प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों के कामकाज की भी समीक्षा होगी. बताया जा रहा है कि जिलाध्यक्षों के प्रदर्शन का मूल्यांकन पहले से तैयार रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा. जिन जिलाध्यक्षों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा है या जो संगठन को सक्रिय करने में सफल नहीं हुए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. ऐसे कई जिलाध्यक्षों को हटाकर नए चेहरों को जिम्मेदारी देने पर भी विचार किया जाएगा.

भाजपा सरकार के खिलाफ पार्टी की रणनीति

इसके अलावा प्रदेश में मौजूदा राजनीतिक हालात, भाजपा सरकार के खिलाफ पार्टी की रणनीति, जनआंदोलनों की रूपरेखा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा होगी. कांग्रेस नेतृत्व यह भी समीक्षा करेगा कि प्रदेश में सरकार के खिलाफ उठाए जा रहे मुद्दों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए संगठन को किस प्रकार और अधिक मजबूत बनाया जाए.

मध्य प्रदेश कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बैठक मध्य प्रदेश कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है. संगठनात्मक फेरबदल से लेकर चुनावी रणनीति तक कई बड़े फैसलों के संकेत इस बैठक से मिल सकते हैं. खासकर जिलाध्यक्षों के प्रदर्शन की समीक्षा और संभावित बदलावों को लेकर प्रदेश कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है. माना जा रहा है कि बैठक के बाद संगठन में व्यापक बदलाव और नई जिम्मेदारियों की घोषणा भी की जा सकती है.

ये भी पढ़ेंः भोपाल-इंदौर में झमाझम बारिश! IMD ने 12 जिलों में जारी किया अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट

ज़रूर पढ़ें