Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे फेमस न्यू मार्केट इलाके में भीषण आग लग गई. आग मार्केट के बीचो-बीच बाजार में लगी है. मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए. सूचना के बाद दमकल और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.
इस भीषण आग के चलते न्यू मार्केट इलाके में दुकान संचालक भी मौके पर इकट्ठा हो गए हैं. नगर निगम की टीम फायर ब्रिगेड के साथ पहुंची, लेकिन आग की पर काबू नहीं पाया गया है. अब आग को बुझाने के लिए भेल की तरफ से सीआईएसएफ की टीम पहुंची.
10 करोड़ का सामान जलकर राख
जानकारी के अनुसार, न्यू मार्केट के पंजाबी छोले भटूरे की दुकान से आग की शुरूआत हुई और देखते ही देखते इस आग की चपेट में कई दुकाने आ गई. बताया जा रहा है आग लगने की वजह से व्यापारियों का करीब 10 करोड़ रुपये का सामान जलकर राख हाे गया. आग बुझाने की कोशिश में लगातार फायर ब्रिगेड की टीम लगी हुई है. हालांकि एक राहत वाली बात ये रही है कि इस भीषण आग से किसी भी प्रकार से जनहानि होने की खबर सामने नहीं आई है.
आग पर काबू पाने के लिए अब तक करीब 5 टेंकर पानी डाला जा चुका है. न्यू मार्केट में स्थित पंजाबी छोले भटूरे की दुकान में भट्टी से आग लगने के दौरान आग बुझाने के लिए दुकान में कोई फायर सेफ्टी (अग्नि सुरक्षा) उपकरण मौजूद नहीं थे. आग तेजी से फैली और सिलेंडर तक पहुंच गई. जानकारी के मुताबिक इस आग की चपेट में तीन चार बिल्डिंग और दर्जन भर दुकानें जलकर खाक हो गए.
ये भी पढे़ं- Bhopal: दिवाली से पहले बड़ा एक्शन! बैरसिया में पटाखा फैक्ट्री सील, क्षमता से ज्यादा मिली सामग्री
