मोहन यादव बने MP के दूसरे सबसे लंबे समय तक रहने वाले BJP मुख्यमंत्री, उमा भारती-बाबूलाल गौर को छोड़ा पीछे

Mohan Yadav Longest Serving CM: मोहन यादव ने 13 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. 10 नवंबर 2026 तक वे इस पद पर 1063 दिन पूरे कर चुके हैं. इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने भाजपा के कई बड़े और अनुभवी नेताओं को पीछे छोड़ दिया है.
CM Mohan Yadav

CM मोहन यादव

Second Longest BJP Chief Minister: मध्यप्रदेश से इस वक्त की बड़ा खबर आ रही है. प्रदेश की राजनीति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है. वे अब भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्रियों में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले दूसरे मुख्यमंत्री बन गए हैं.इस मामले में उनसे आगे अब केवल पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं, जिन्होंने सबसे लंबा कार्यकाल पूरा किया है.

13 दिसंबर 2023 को ली थी शपथ

मोहन यादव ने 13 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. 10 नवंबर 2026 तक वे इस पद पर 1063 दिन पूरे कर चुके हैं. इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने भाजपा के कई बड़े और अनुभवी नेताओं को पीछे छोड़ दिया है. इससे पहले भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री रहे उमा भारती का कार्यकाल 259 दिन का रहा था, जबकि बाबूलाल गौर 463 दिन तक मुख्यमंत्री रहे. मोहन यादव ने इन दोनों का रिकॉर्ड काफी पहले ही तोड़ दिया था.

सीएम रहे 3 नेता बाद में भाजपा से जुड़े

बता दें कि जनता पार्टी के दौर में मुख्यमंत्री रहे तीन नेता बाद में भाजपा से जुड़े थे. उनमें कैलाश जोशी का कार्यकाल 6 महीने 24 दिन, वीरेंद्र कुमार सखलेचा का करीब 2 साल और सुंदरलाल पटवा का कार्यकाल 2 साल 313 दिन का रहा था. मोहन यादव ने इन सभी नेताओं को भी पीछे छोड़ दिया है.

खबर अपडेट की जा रही है…

ज़रूर पढ़ें