MP Monsoon: भोपाल-इंदौर पहुंचा मानसून, 40 से ज्यादा शहरों में बारिश का यलो अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

MP Monsoon: लंबे इंतजार के बाद मानसून भोपाल और इंदौर पहुंच गया है. मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि अगले 1 से 2 दिनों में मानसून ग्वालियर-चंबल संभाग में भी पहुंच जाएगा. इसके साथ ही 40 से ज्यादा शहरों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है.
monsoon reaches Bhopal and Indore 40 districts rainfall yellow alert

बारिश (स्त्रोत - ANI)

MP Monsoon: मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर तेजी से आगे बढ़ रहा है. मानसून भोपाल और इंदौर संभाग पहुंच गया है. साल 2012 के बाद ये तीसरा मौका है, जब राजधानी में मानसून जुलाई में पहुंचा है. उम्मीद जताई जा रही है कि 1 से 2 दिनों में मानसून ग्वालियर-चंबल संभाग में पहुंच जाएगा.

पिछले 24 घंटे में मौसम कैसा रहा?

  • इंदौर (आलीराजपुर और झाबुआ को छोड़कर), नर्मदापुरम, भोपाल, सागर, जबलपुर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभागों में बारिश दर्ज की गई.
  • देवास, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, शिवपुरी, बैतूल, खंडवा, सतना और बालाघाट में भारी बारिश हुई.
  • सीहोर में 48 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली.
  • एमपी की सबसे ज्यादा बारिश खातेगांव में 115 मिमी हुई. इसके अलावा आष्टा में 109 मिमी, पचमढ़ी में 88.4 मिमी, बीरसिंहपुर में 85.6 मिमी और सतवास में 84 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.
  • नर्मदापुरम, रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री तक कम दर्ज किया गया.

ग्वालियर सबसे गर्म शहर रहा

  • ग्वालियर, मध्य प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा. यहां बुधवार (1 जुलाई 2026) को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
  • एमपी का सबसे ठंडा शहर खंडवा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा.
  • खरगोन एवं पचमढ़ी में 20.6 डिग्री, बैतूल में 21.8 डिग्री, भोपाल एवं शिवपुरी में 22 डिग्री और गुना में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री मापा गया.

ये भी पढ़ें: MP News: उफनते नदी-नालों के बीच जान हथेली पर रखकर ग्रामीण कर रहे सफर, स्कूल पहुंचने के लिए मौत का जोखिम उठा रहे बच्चे

आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?

  • मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी.
  • इन जिलों के लिए अलर्ट – भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत 40 से ज्यादा शहरों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है.
  • नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

ज़रूर पढ़ें