MP Weather: एमपी में जल्द होगी मानसून की एंट्री! IMD ने 30 जिलों में जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम
MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में जून के पहले पखवाड़े में बारिश की रफ्तार उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है. प्रदेश के कई बड़े शहरों समेत 55 में से 35 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 15 जून तक प्रदेश में औसतन 31.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस अवधि में केवल 22.7 मिमी पानी बरसा, जो सामान्य से करीब 29 प्रतिशत कम है.
विभाग का कहना है कि अब तक हुई बारिश मुख्य रूप से प्री-मानसून गतिविधियों का परिणाम है, जबकि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 18 से 19 जून के बीच प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है. इसके बाद वर्षा की मात्रा में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
30 से ज्यादा जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं. भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, देवास, सीहोर, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना सहित कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है.
खबर को अपडेट किया जा रहा है…