MP Weather: एमपी में जल्‍द होगी मानसून की एंट्री! IMD ने 30 जिलों में जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट

MP Weather Update: विभाग का कहना है कि अब तक हुई बारिश मुख्य रूप से प्री-मानसून गतिविधियों का परिणाम है, जबकि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 18 से 19 जून के बीच प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है.
MP Weather

मौसम

MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में जून के पहले पखवाड़े में बारिश की रफ्तार उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है. प्रदेश के कई बड़े शहरों समेत 55 में से 35 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 15 जून तक प्रदेश में औसतन 31.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस अवधि में केवल 22.7 मिमी पानी बरसा, जो सामान्य से करीब 29 प्रतिशत कम है.

विभाग का कहना है कि अब तक हुई बारिश मुख्य रूप से प्री-मानसून गतिविधियों का परिणाम है, जबकि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 18 से 19 जून के बीच प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है. इसके बाद वर्षा की मात्रा में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

30 से ज्यादा जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं. भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, देवास, सीहोर, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना सहित कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है.

कई जिलों में तेज धूप का असर रहेगा बरकरार

दूसरी ओर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज धूप और गर्मी का असर बना रहने की संभावना है. इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, जबलपुर, कटनी, शहडोल, सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली जैसे जिलों में सूरज के तेवर तीखे रह सकते हैं.

बारिश से तापमान में आई गिरावट

सोमवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहा. भोपाल और सागर में आधा इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई, जबकि सीहोर, रायसेन, राजगढ़ और छिंदवाड़ा में भी अच्छी बारिश हुई. इस बदलाव का असर तापमान पर भी दिखाई दिया और कई शहरों में दिन का पारा नीचे आया. भोपाल में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 37.1 डिग्री, उज्जैन में 38 डिग्री, जबलपुर में 38.7 डिग्री और ग्वालियर में 39.2 डिग्री दर्ज किया गया.

ये भी पढे़ं- MP में मानसून से पहले झमाझम बारिश का दौर जारी, भोपाल-जबलपुर समेत 30 से ज्यादा शहरों में रेनफॉल का यलो अलर्ट

ज़रूर पढ़ें