भोपाल मंडल के 15 स्टेशनों पर ले सकेंगे मूवी और गेम जोन का मजा, रेलवे ने स्टार्टअप के लिए आवेदन मांगे

अमृत भारत स्टेशन के तहत 80 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाना है. इनमें 17 रेलवे स्टेशन भोपाल मंडल के हैं. जबकि 15 रेलवे स्टेशन मूवी और गेम जैसी हाईटेक सुविधाओं होंगी.
File Photo.

File Photo.

Bhopal Railway Division: रेलवे स्टेशन अब केवल यात्रियों की आवाजाही तक ही सीमित नहीं रहेंगे. रेलवे स्टेशन पर अब आप मूवी और गेमिंग जोन का भी मजा ले पाएंगे. अगर सब कुछ सही रहा तो जल्द ही भोपाल मंडल के 15 स्टेशनों पर कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इतना ही नहीं अब ये स्टेशन रोजगार का जरिया भी बनेंगे. रेलवे ने स्टेशनों पर स्टार्टअप के लिए आवेदन मांगे हैं.

मल्टीफंक्शनल कॉम्प्लेक्स और डिजिटल एक्सपीरियंस सेंटर बनेंगे

भोपाल मंडल के 15 स्टेशनों को मल्टीफंक्शनल कॉम्प्लेक्स और डिजिटल एक्सीपीरियंस सेंटर बनाने की योजना है. आधुनिक सुविधाओं से लैस होने से ना केवल यात्रियों को सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि लोकल स्तर पर भी लोगों को रोजगार मुहैया कराए जाएंगे. यात्रियों को जहां डिजिटल एक्सपीरियंस में डिजिटल बैंकिंग यूनिट, एटीएम, नई सुविधाओं के साथ वेटिंग लाउंज मिलेगा. वहीं मल्टीफंक्शनल कॉम्प्लेक्स के तहत बैंकिंग सेवाएं, ई ड्राइव सिनेमा, गेमिंग जोन फूड कोर्ट समेत बच्चों के मनोरंजन के लिए कई साधन होंगे.

भोपाल मंडल के 17 स्टेशनों को पुनर्विकास के लिए चुना गया

अमृत भारत स्टेशन के तहत 80 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाना है. इनमें 17 रेलवे स्टेशन भोपाल मंडल के हैं. जबकि 15 रेलवे स्टेशन मूवी और गेम जैसी हाईटेक सुविधाओं होंगी. इनमें हरदा, खिरकिया, बनापुरा, इटारसी, सांची, विदिशा, गंजबासौदा, अशोकनगर, गुना, रुठियाई, शिवपुरी, ब्यावरा-राजगढ़ और संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) शामिल है. जबकि नर्मदापुरम और शाजापुर में पुनर्विकास का काम पूरा हो गया है. जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद लोकार्पण किया था.

स्टार्टअप के लिए आवेदन मांगे

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्टार्टअप के लिए आवेदन मांगे गए हैं. जिनके प्रस्ताव योग्य पाए जाएंगे. उनके आवेदन स्वीकृत होंगे. टेंडर और ई-नीलामी से अलॉटमेंट किया जाएगा. इससे खासकर लोकल स्तर पर लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा. जल्द ही पूरी प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

ये भी पढे़ं: CMO को ही लेना पड़ा CM हेल्पलाइन का सहारा, लखनादौन में दूषित पानी की सप्लाई के लिए शिकायत की

ज़रूर पढ़ें