Vistaar NEWS

अब 9 दिसंबर से होगी MP कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा, MPESB जल्द जारी करेगा एडमिट कार्ड

MP Police Recruitment

MP पुलिस भर्ती

MP Constable Exam 2026 Date: मध्य प्रदेश आरक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने नई तारीख का ऐलान कर दिया है. एग्जाम अगले महीने 9 दिसंबर 2026 से शुरू होंगे. गौरतलब है कि पहले ये परीक्षा 19 नवंबर 2026 से होने वाली थी, जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया था. इसके साथ ही जल्द ही नई तारीखों के ऐलान की बात कही गई थी.

एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे

मंडल ने आरक्षक भर्ती परीक्षा की नई तारीख घोषित की है. जल्द ही प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे. एग्जाम से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करना होगा. जहां नियमपुस्तिका, नोटिस और सूचना प्रकाशित की जाएगी.

7500 पदों पर हो रही भर्ती

MPESB ने मध्य प्रदेश पुलिस के आरक्षकों के 7500 पदों के लिए विज्ञापन जारी किए हैं. सामान्य आरक्षकों के लिए 6800 पद रखे गए हैं. वहीं, 700 पोस्ट विशेष सशस्त्र बल (SAF) के लिए रखी गई हैं. कुल 7.5 लाख परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है. इस तरह देखा जाए तो हर पद के लिए 100 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.

PHD धारक और इंजीनियरों ने भरा फॉर्म

इस भर्ती परीक्षा के लिए 42 पीएचडी धारकों ने फॉर्म भरा है. इसके अलावा 11,961 इंजीनियर, 51 हजार 381 पोस्ट ग्रेजुएट और 3 लाख 26 हजार 626 ग्रेजुएट जैसे उच्च डिग्री धारकों ने आवेदन किया है.

5 साल तक सेवा करना अनिवार्य

परीक्षा CBT आधारित होगी

Exit mobile version