MP News: अब रजिस्ट्री कराना होगा सुरक्षित और आसान! Sampada 2.0 में हुआ बड़ा बदलाव
Sampada 2.0 New Rules: यूजर लाइवनेस के मैक्सिमम प्रयासों को घटाकर 3 से 2 कर दिया गया है. धोखाधड़ी रोकने के लिए यूजर की लाइव फोटो मिलान, अपलोड किए गए दस्तावेज और डेटाबेस में मौजूद इमेज की जांच तीन अलग स्तरों पर की जाएगी. जमीन और संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए शासकीय कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.
सांकेतिक तस्वीर
Sampada 2.0 New Rules: मध्य प्रदेश में घर बैठे रजिस्ट्री को सुरक्षित और आसान बनाने के लिए संपदा पोर्टल 2.0 में बदलाव किए जा रहे हैं. वीडियो केवाईसी को और ज्यादा सिक्योर, फास्ट और ट्रांसपैरेंट बनाने के लिए प्रयास कि जा रहे हैं. इसके साथ ही यूजर लाइवनेस प्रयास और नॉन इंटरएक्टिव वीडियो में डॉक्यूमेंट कैप्चरिंग करने के नियमों में बदलाव किया गया है. इससे रजिस्ट्रेशन में वहीं व्यक्ति शामिल हो पाएगा जो हकदार होगा.
अगले 2 से 3 महीने में दिखेगा बदलाव
नियमों में बदलाव के लिए एजेंसी को हायर किया गया है. पत्रिका की रिपोर्ट के अनुसार अगले 2 से 3 महीने में बदलाव के साथ संपदा 2.0 नजर आएगा. जिसकी मदद से घर बैठे पंजीयन का लाभ उठा सकेंगे.
इन बिंदुओं पर फोकस किया गया है
- यूजर लाइवनेस के मैक्सिमम प्रयासों को घटाकर 3 से 2 कर दिया गया है.
- धोखाधड़ी रोकने के लिए यूजर की लाइव फोटो मिलान, अपलोड किए गए दस्तावेज और डेटाबेस में मौजूद इमेज की जांच तीन अलग स्तरों पर की जाएगी.
- जमीन और संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए शासकीय कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.
ये भी पढ़ें: MP News: फर्जी दस्तावेजों के दम पर गबन की 39.67 लाख की सरकारी राशि, 6 डायरेक्टर समेत 9 लोगों पर FIR
क्या है संपदा 2.0 पोर्टल?
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया ई-रजिस्ट्री और ई-पंजीयन पहल है.
- दस्तावेजों के पंजीयन के लिए व्यक्तिगत मौजूदगी की जरूरत नहीं होती है.
पूरी तरह पेपरलेस प्रोसेस है. - रजिस्ट्री के लिए गवाह की जरूरत नहीं.
- इस नए सिस्टम में लॉग-इन, डिजिलॉकर एकीकरण, दस्तावेज ड्राफ्टिंग, और वीडियो केवाईसी जैसी सुविधाएं शामिल हैं.