Vistaar NEWS

MP Police में 655 पदों पर बंपर भर्ती, ESB ने जारी किया नोटिफिकेशन, सैलरी 1.14 लाख तक

police bharti

पुलिस भर्ती

MP Police Bharti: भोपाल: अगर आप भी मध्यप्रदेश के हैं और वर्दी पहनने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए बड़ा मौका सामने आया है. बता दें कि, मध्यप्रदेश पुलिस में 750 पदों पर कांस्टेबल भर्ती के बाद एक और नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. कर्मचारी चयन मंडल ने 655 पदों के लिए सूबेदार और एएसआई की रिक्तियां निकाली हैं. आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन 24 सितंबर 2026 से शुरू होगी.

पदों का विवरण

बताते चलें यह भर्ती एएसआई- जनरल ब्रांच, एएसआई फील्ड यूनिट, एएसआई स्पेशल ब्रांच, एएसआई मिनिस्ट्रियल, सूबेदार स्टेनो जनरल ब्रांच, सूबेदार स्टेनो ब्रांच कोड, क्राइम इनवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट में होगी. बात करें पदों के विवरण की तो इन सभी में से सबसे ज्यादा रिक्तियां 370 पद एएसआई मिनिस्ट्रियल (फील्ड यूनिट) में निकाली गई हैं. इसके बाद सूबेदार स्टेनो जनरल ब्रांच, एएसआई मिनिस्ट्रियल (जनरल ब्रांच) में 100 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है.

पदों के लिए जरूरी योग्यता

एएसआई (मिनिस्ट्रियल) क्राइम इनवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना जरूरी है. उम्मीदवार ने पॉलिटेक्निक/आईटीआई या अन्य संस्थान से हिंदी में शॉर्टहैंड परीक्षा 100 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से पास की हो. इसके आलावा डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एमपी से सीपीसीटी परीक्षा भी उत्तीर्ण की हो. सूबेदार स्टेनो जनरल ब्रांच पोस्ट कोड- 01 के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट), पॉलिटेक्निक/आईटीआई या अन्य संस्थान से हिंदी में शॉर्टहैंड परीक्षा 100 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से पास होना इसके आलावा डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एमपी से सीपीसीटी परीक्षा भी उत्तीर्ण होना जरूरी है.

वहीं, सूबेदार स्टेनो स्पेशल ब्रांच पोस्ट कोड -02 के लिए इंटरमीडिएट परीक्षा में पास होना जरूरी है. अभ्यर्थी ने हिंदी में शॉर्टहैंड एग्जाम और MP के साइंस डिपार्टमेंट और टेक्नोलॉजीसे सीपीसीटी पास किया हो. हिंदी टाइपिंग भी आती हो.एएसआई (मिनिस्ट्रियल)- जनरल ब्रांच और एएसआई (मिनिस्ट्रियल)-फील्ड यूनिट के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है. सीपीसीटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ हिंदी टाइपिंग भी आती हो. एसएआई (मिनिस्ट्रियल) स्पेशल ब्रांच के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है. डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, MP से सीपीसीटी एग्जाम पास किया हो. हिंदी टाइपिंग करनी आती हो.

भर्ती के लिए अभ्यर्थी 8 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. वहीं, आवेदन में सुधार के लिए उम्मीदवारों के पास 13 अक्टूबर 2026 तक का समय रहेगा. 3 नवंबर 2026 को परीक्षा आयोजित कराई जाएगी.

भर्ती के लिए उम्र सीमा

पुलिस भर्ती के लिए जनरल/ईडब्ल्यूएस कैटेगिरी के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए उम्र सीमा 33 साल तय की गई है. वहीं, सभी वर्ग की महिला कैंडिडेट्स के लिए एज लिमिट 38 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट भी मिलेगी. गौरतलब है कि भर्ती में चुने गए अभ्यर्थियों को सैलरी अच्छी खासी मिलेगी. इस भर्ती में सूबेदार अनुसचिवीय (शीघ्रलेखन) को ₹36200-₹114800/- प्रति माह और सहायक उप निरीक्षक (अनुसचिवीय) ₹19500-₹62000 प्रति माह वेतन मिलेगा. भर्ती से जुड़ी दूसरी जानकारी के लिए अभ्यर्थी मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

‘संजू को बाहर करना सबसे मुश्किल फैसला…,’ सैमसन को लेकर हेड कोच गंभीर ने कही दिल की बात, वैभव के फ्यूचर पर भी दिया बयान

Exit mobile version