MP को ‘सिलिकॉन वैली’ बनाने की तैयारी, सेमीकंडक्टर समिट में जुटेंगे ताइवान के बड़े टेक ब्रांड्स
एमपी सेमीकंडक्टर समिट 2026
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आज यानी 23 अक्टूबर से से दो दिवसीय एमपी सेमीकंडक्टर समिट 2026 की शुरूआत हुई है. सीएम मोहन यादव ने इस आयोजन का उद्घाटन किया. इस समिट में दुनिया भर की 50 से ज्यादा कंपनियां सेमीकंडक्टर टेक्निक का प्रदर्शन करेंगी साथ मध्य प्रदेश में निवेश पर भी विस्तार से चर्चा होगी. दो दिवसीय इस समिट में देश-विदेश की कंपनियों के प्रतिनिधि, निवेशक, उद्योग विशेषज्ञ, शिक्षाविद और स्टार्टअप प्रतिनिधि शामिल होंगे.
सेमीकंडक्टर नीति-2025 को मंजूरी
राज्य सरकार ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर नीति-2025 को मंजूरी दी है. अब समिट के जरिए निवेश आकर्षित करने, तकनीकी क्षमताओं को बढ़ाने और प्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग का इकोसिस्टम विकसित करने की संभावनाओं पर जोर रहेगा.
इस दिशा में जागी उम्मीद
आने वाले समय में मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा सेंटर उद्योग का बड़ा केंद्र बन सकता है. समिट में पहले दिन हुई निवेश पर चर्चा के बाद इस दिशा में उम्मीद लगाई जा सकती है. पहले दिन एक तरफ ताइवान के तकनीकी संस्थानों और कंपनियों के साथ सहयोग की संभावनाओं पर बातचीत हुई, तो दूसरी तरफ ग्वालियर में ₹3,000 करोड़ के निवेश से अत्याधुनिक AI-रेडी डेटा सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव सामने आया.
सीएम मोहन यादव के साथ बैठक
सेमीकंडक्टर समिट 2026 के पहले दिन सीएम मोहन यादव ने ताइपे इकोनॉमिक एंड कल्चरल सेंटर (TECC), नई दिल्ली के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रभाग के साइंस डायरेक्टर प्रो. लुंग-जिएह यांग से मुलाकात की. इस बैठक में मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग की स्थापना, तकनीकी अनुसंधान और भविष्य की निवेश रणनीतियों पर विचार-विमर्श हुआ.
ये भी पढे़ं- MP News: मछली पालन कारोबार को बड़ा बनाने जा रही मोहन सरकार, 3.5 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार